उत्तर प्रदेश

हे खुदा..हापुड़ में मनहूस दिन! भीषण हादसे में दूल्हे के पिता की मौत, लौटकर करना था बेटी का निकाह; 6 लोगों की गई जान

Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार-सोमवार (13 अप्रैल) की दरमियानी रात एक ऐसा खौफनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने एक ही पल में कई परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया. जिले के धौलाना-गुलावटी हाईवे (कपूरपुर-धौलाना मार्ग) पर बारातियों से भरी एक बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में दूल्हे के पिता और बस ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

निकाह कर लौट रही थी बारात

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के डासना निवासी इकराम कुरैशी के बेटे की बारात रविवार रात को बुलंदशहर के गुलावठी गई थी. निकाह संपन्न होने के बाद रात करीब 1:30 बजे बारात दुल्हन को लेकर बस से वापस अपने गांव लौट रही थी. इसी दौरान अरविंद डेयरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई. इस हादसे में दूल्हे के पिता इकराम कुरैशी की भी दर्दनाक मौत हो गई.

बेटी की विदाई से पहले उठी पिता की अर्थी

इस हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि इकराम कुरैशी ने अपने बेटे और बेटी का निकाह एक साथ करने की योजना बनाई थी. रविवार रात बेटे का निकाह हुआ था और आज (सोमवार) बेटी की बारात आनी थी. जिस घर में करीब एक महीने से खुशियों का माहौल था, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है. घर से विदा होने से पहले ही पिता की मौत की खबर सुनकर बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है. आस-पड़ोस के लोगों की जुबां पर सिर्फ यही था कि ‘खुदा ने यह कैसा मनहूस दिन दिखाया, बेटी के निकाह से पहले पिता की अर्थी उठेगी.’

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम

  • इकराम कुरैशी (दूल्हे के पिता)
  • सोनू (पुत्र जहीर)
  • यूसुफ (पुत्र बशीर)
  • अख्तर (पुत्र हमीद)
  • यूनुस (पुत्र कदीर)
  • मुन्ना (पुत्र मेहरबान)
  • अशोक (पुत्र रतिराम) – बस चालक

मशक्कत से निकाले गए फंसे यात्री

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर ज्ञानंजय सिंह, जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पिलखुवा और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों और हाइड्रा मशीन की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस को ट्रक के नीचे से निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: ‘केवल राष्ट्रभक्ति से चलेगा देश’, शामली में गरजे डॉ. दिनेश शर्मा, बोले- नौजवानों के हाथ में कट्टा नहीं हुनर

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि घायलों को रामा मेडिकल कॉलेज, जीएस मेडिकल कॉलेज और धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया है.

प्रशासनिक कार्रवाई और जांच शुरू

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जो रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच रहे हैं. शुरुआती जांच में हादसे का कारण ओवरस्पीड और लापरवाही से ड्राइविंग माना जा रहा है. पुलिस दोनों वाहनों के चालकों की भूमिका और हादसे के सटीक कारणों की गहनता से जांच कर रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

2 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

36 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago