दुनिया

Tariff विवाद के बीच अमेरिकी वित्त मंत्री का बयान, कहा- भारत से समझौते की उम्मीद अब भी जिंदा

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ (Tariff) को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका ने भारत के रूस से तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है जिसे पेनल्टी टैरिफ कहा जा रहा है. इस कदम के बाद भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लागू हो चुका है जिससे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में खटास आ गई है.

अमेरिकी वित्त मंत्री का बयान

इसी बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश अंत में एक समझौते पर पहुंचेंगे. हालांकि उन्होंने साफ किया कि फिलहाल कोई व्यापार समझौता नहीं हुआ है लेकिन भारत का रुख बातचीत में सकारात्मक रहा है.

बेसेंट ने आगे क्या कहा?

बेसेंट ने बताया,

“भारत ने लिबरेशन डे के तुरंत बाद टैरिफ पर बातचीत शुरू कर दी थी लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया. उन्होंने यह भी कहा कि भारत रूस से तेल खरीदकर मुनाफा कमा रहा है जो अमेरिका को खटक रहा है.

द्विपक्षीय व्यापार पर बेसेंट का बयान

द्विपक्षीय व्यापार पर बात करते हुए बेसेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप का पक्ष दोहराया और कहा कि अमेरिका को भारत के साथ बड़ा व्यापार घाटा झेलना पड़ रहा है. उनका मानना है कि जब व्यापार में टकराव होता है तो घाटे वाले देश को फायदा होता है और अधिकता वाले देश को चिंता करनी चाहिए.

रुपये को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब

रुपये को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें बहुत सी चीजों की चिंता है लेकिन भारतीय रुपया रिजर्व करेंसी बन जाए यह उनकी चिंता नहीं है.

इसे भी पढ़ें-Trump के Tariff को ठेंगा! इस देश के प्रधानमंत्री ने की PM Modi की भरपूर तारीफ, कहा-‘कोई आपसे नाराज है, मगर…’

भारत का रवैया

वहीं भारत ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के दबाव में नहीं झुकेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के हितों से समझौता न करने का वादा किया है. जर्मन अखबार FAZ की रिपोर्ट के मुताबिक टैरिफ विवाद के बीच मोदी ने ट्रंप के चार फोन कॉल तक नहीं उठाए जो उनके गुस्से को दर्शाता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

11 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

26 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

42 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago