दुनिया

अमेरिका ने अतिरिक्त टैरिफ लगाने की जारी की औपचारिक अधिसूचना, पीएम मोदी का साफ संदेश- “नहीं झुकेंगे”

US Tariff India: अमेरिका द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने में अब सिर्फ 24 घंटे बाकी हैं. इसी बीच अमेरिकी सरकार ने अतिरिक्त टैरिफ लगाने की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह नया अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त 2025 से प्रभावी हो जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले से ही 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगा रखा है. अतिरिक्त टैरिफ लागू होने के बाद भारत पर कुल टैरिफ 50% हो जाएगा. जो कि अन्य देशों की तुलना में कहीं अधिक है.

अमेरिका का कहना है कि भारत रूस से तेल खरीदता है, जिसका उपयोग रूस यूक्रेन पर हमले करने में करता है. इसलिए भारत पर ये अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है. ट्रंप का कहना है कि भारत अप्रत्यक्ष रूप से रूस को सपोर्ट कर रहा है.

कुछ क्षेत्रों को टैरिफ से दी गई है छूट

ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ से कुछ क्षेत्रों में छूट दी है. जिसमें फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर्स और ऊर्जा संसाधनों जैसे क्षेत्र शामिल हैं. अमेरिका अपनी कुल जेनरिक दवाओं की मांग का 70-90 फीसदी तक भारत से आयात करता है. जिनकी कीमत काफी कम होती है.

कितना प्रभाव पड़ेगा?

अमेरिका के द्वारा भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का भारत के निर्यात पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है. भारत के द्वारा अमेरिका को निर्यात किये जाने वाले कपड़ा, आभूषण, रसायन, चमड़ा, समुद्री उत्पाद और ऑटो पार्ट्स जैसे क्षेत्र इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. भारत अमेरिका को 87 बिलियन डॉलर का निर्यात करता है. जो कि देश की जीडीपी का 2.5% है.

भारत सरकार ने ट्रंप सरकार के फैसले को बताया अनुचित

भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप सरकार के इस फैसले को अनुचित बताया है. विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत अपने ऊर्जा जरुरतों के हिसाब से रूस से तेल आयात कर रहा है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि भारत से ज्यादा तेल चीन खरीद रहा है. तुर्की भी काफी ज्यादा मात्रा में रूस से तेल खरीद रहा है. वहीं यूरोपीय यूनियन भी रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदता है. इसपर ट्रंप सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

ये भी पढ़ें- ये बिहार का भौकाल है..! ‘मेड इन मढ़ौरा’ इंजन से दौड़ेगी गिनी की रेलगाड़ी, अफ्रीका में डिलीवरी जारी

पीएम मोदी ने सोमवार को ही अमेरिकी टैरिफ पर अपना रूख कड़ा करते हुए कहा कि वो कोई ना कोई रास्ता निकाल लेंगे. पीएम मोदी ने अहमदाबाद में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, चाहे कितना भी दबाव आ जाए हम उसे झेलने की ताकत बढ़ाते रहेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

10 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

36 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

1 hour ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago