दुनिया

ईरान पर महाप्रलय की तैयारी! अमेरिकी रक्षा मंत्री का ऐलान- आज होगा अब तक का सबसे भीषण हमला

US Iran War Strike: अमेरिका आज ईरान पर अबतक का सबसे भयानक हमला करने वाला है. यह घोषणा अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगथेस ने की है. उन्होंने कहा कि आज ईरान पर लार्जेस्ट स्ट्राइक पैकेज का इस्तेमाल होगा. उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ये युद्ध अमेरिका अपनी शर्तों पर खत्म करेगा. अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए वो अडिग हैं.

अपनी ब्रीफिंग में हेगसेथ ने कहा कि ईरान के खिलाफ जंग के पहले दिन से अबतक अमेरिका ने अपना उद्वेश्य नहीं बदला है. हमारा टारगेट ईरान है और हम इसे पूरा करके रहेंगे.

IRGC का कमांडर पोस्ट अब टेंपरोरी

हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की बैलेस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता को नेस्तनाबूत कर दिया है. ईरान की सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड का कमांडर बनना एक टेंपरोरी काम बन चुका है. नए कमांडर का पद एक बार फिर जल्द खाली होना है. इस जंग में ईरान की 11 पनडुब्बियां बर्बाद की जा चुकी हैं.

अपनी प्रेस ब्रीफिंग के दौरान हेगसेथ ने इस दौरान कई मीडिया चैनलों को भी निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया समूहों ने ईरान जंग को अंतहीन खाई या कभी न खत्म होने वाली जंग के रूप में बताया है, जबकि सच्चाई इससे काफी दूर है.

बाइडेन सरकार पर बोला जबरदस्त हमला

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी जबरदस्त हमला बोला. उन्होंने बाइडेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के दौरान उन्होंने यूक्रेन को सैन्य उपकरण और हथियार देकर अमेरिकी भंडार को कमजोर कर दिया है.

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ हुई जंग! इजरायल ने जलाया ‘पार्स गैस फील्ड’ तो ईरान ने कतर और सऊदी को किया लहूलुहान

उधर पेंटागन ने ईरान से जंग जारी रखने के लिए व्हाइट हाउस से कांग्रेस को 200 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिग अप्रूव कराने की मांग की है. पिछले तीन हफ्ते में इस युद्ध में अमेरिका के अरबों डॉलर खर्च हो चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago