प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने आज (गुरुवार) को इस महीने दूसरी बार फोन पर बात की. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बढ़ती घटनाओं और बदलते हालात पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता लौटाने के लिए बातचीत और कूटनीति की अहमियत पर जोर दिया.
पीएम मोदी ने अपने संदेश में किंग अब्दुल्ला को ईद की अग्रिम बधाई भी दी और जॉर्डन की उस कोशिश की तारीफ की, जिसमें वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है. मोदी ने ट्वीट में लिखा, “मैंने अपने भाई, जॉर्डन के राजा, किंग अब्दुल्ला द्वितीय को फोन पर ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दी. हमने पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर चर्चा की और इस इलाके में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति की जरूरत पर बल दिया.”
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में ऊर्जा ठिकानों पर हमले बेहद निंदनीय हैं और इससे तनाव और बढ़ सकता है, जिसे टालना जरूरी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत और जॉर्डन दोनों ही ऊर्जा और अन्य उत्पादों की निर्बाध आवाजाही में विश्वास रखते हैं.
यह बातचीत उस समय हुई जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ चुका है. 28 फरवरी को ईरान पर यूएस-इजरायली हमलों के बाद हालात और बिगड़े, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए. जवाब में ईरान ने वहां स्थित अमेरिकी और इजरायली ठिकानों और सहयोगी सेनाओं को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए. मोदी और किंग अब्दुल्ला की यह दूसरी बातचीत 2 मार्च के बाद हुई है.
पीएम मोदी पिछले कुछ दिनों में लगातार कई देशों के नेताओं से संपर्क में हैं. उन्होंने मलेशिया, ओमान, फ्रांस, कुवैत, यूएई, इज़राइल, ईरान, सऊदी अरब, बहरीन और कतर के नेताओं से बातचीत की है. बुधवार से गुरुवार के बीच ही मोदी ने कुल पांच देशों के शीर्ष नेताओं से संवाद किया. सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि संवाद और कूटनीति ही मौजूदा संकट का सही हल है.
ये भी पढ़ें: पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को जारी राशि 4.27 लाख करोड़ रुपए के पार
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…