दुनिया

US-Israel-Iran Conflict: हथियारों की कमी के साथ अब साइबर अटैक झेल रहा ईरान, इजरायल ने मारा हिज्बुल्लाह कमांडर

तेहरान / यरूशलम / दोहा (16 अगस्त 2026): पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के बीच ईरान के सामने नया संकट खड़ा हो गया है. ईरान ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि वह केवल सीमा और हथियारों की लड़ाई ही नहीं लड़ रहा, बल्कि मुल्‍क की डिजिटल व्यवस्था पर 24 घंटे हो रहे भीषण साइबर हमलों (Cyber Attacks) से भी जूझ रहा है.

ईरान के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंत्री सत्तार हशमी ने आज खुलासा किया कि जंग जैसे माहौल के बीच देश की आईटी प्रणाली को निशाना बनाया जा रहा है, हालांकि ईरानी विशेषज्ञ चौबीसों घंटे इन साइबर खतरों और दुश्मनों की साजिशों को नाकाम करने में लगे हुए हैं.

ओमान के साथ ‘शिपिंग मैप’ पर बनी सहमति, फ्रांस को चेतावनी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Hormuz Strait) के जरिए व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर ईरान और ओमान के बीच लगातार वार्ता जारी है. दोनों देश जहाजों के सुरक्षित मार्ग के लिए एक “शिपिंग मैप” पर सहमत हो गए हैं, हालांकि कमर्शियल ट्रैफिक पूरी तरह बहाल होने में अभी तकनीकी बातचीत बाकी है.

वहीं दूसरी ओर, तेहरान में दो फ्रांसीसी राजनयिकों की संदिग्ध गतिविधियों के बाद ईरान के इंटेलिजेंस मंत्रालय ने फ्रांस सरकार को अपने आंतरिक मामलों में “गैर-कानूनी दखल” न देने की सख्त चेतावनी जारी की है.

कतर ने पायलटों की हिरासत के दावों को नकारा

क्षेत्रीय कूटनीति के मोर्चे पर, कतर ने ईरान के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि उसकी सेना ने तीन ईरानी पायलटों को हिरासत में लिया है. कतर के विदेश मंत्रालय के अनुसार, कतर के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले विमान के मलबे से एक पायलट का शव बरामद कर ईरान को सौंप दिया गया था.

इजरायल की दक्षिणी लेबनान पर एयरस्ट्राइक

दूसरी तरफ, इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने दक्षिणी लेबनान के दीर अल-जहरानी और अंसार में भीषण हवाई हमले कर हिज्बुल्लाह की राडवान फोर्स के बटालियन कमांडर अली समीर अल-हज हसन और बद्र रीजनल डिवीजन के वरिष्ठ कमांडर अबू हसन अला को मार गिराने का दावा किया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

15 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago