दुनिया

US Visa Rule: अमेरिका का नया वीजा नियम, अब सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक करना होगा जरूरी

US New Visa Rule: जो लोग अमेरिका पढ़ाई या काम के लिए जाना चाहते हैं, उनके लिए एक अहम खबर है. अमेरिका ने अपने वीजा देने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है.

अब अगर किसी को अमेरिकी वीजा चाहिए, तो उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को पब्लिक रखना होगा. मतलब, आपकी प्रोफाइल कोई भी देख सके, ऐसा सेटिंग में होना जरूरी होगा.

अगर आपका अकाउंट प्राइवेट है, यानी सिर्फ आपके दोस्त या फॉलोअर ही देख सकते हैं, तो आपका वीजा रिजेक्ट किया जा सकता है.

सोशल मीडिया की जांच क्यों करेगा US?

ये नया नियम अमेरिका ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किया है. अब वीजा इंटरव्यू के दौरान आपके सोशल मीडिया पोस्ट, फोटोज, कमेंट्स और लाइक्स सब कुछ देखा जाएगा.

खासकर ऐसे कंटेंट पर नजर रखी जाएगी जो हिंसा, नफरत, आतंकवाद या किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ हो सकते हैं.

अगर किसी की प्रोफाइल प्राइवेट है या वो जानकारी छिपाने की कोशिश करता है, तो उसे शक की नजर से देखा जाएगा और वीजा मिलने की संभावना बहुत कम हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का दावा— Iran-Israel Ceasefire हुआ, लेकिन ईरान ने खारिज किया; इजरायल पर फिर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं 

क्या है F, M और J वीजा?

F Visa- अमेरिका में कॉलेज, यूनिवर्सिटी या किसी अन्य मान्यता प्राप्त एज्युकेशनल इंस्टिट्यूट में फुल-टाइम पढाई करने के लिए स्टूडेंट्स को दिया जाता है.

M Visa- टेक्निकल या वोकेशनल इंस्टिट्यूट में पढ़ने वालो को दिया जाता है.

J Visa- एज्युकेशनल, सांस्कृतिक या रिसर्च एक्सचेंज प्रोग्राम्स में हिस्सा लेने के लिए दिया जाता है.

छात्रों और आम लोगों पर असर

ये नया नियम खासकर स्टूडेंट्स और युवाओं पर ज्यादा असर डाल रहा है. कई छात्र जो अमेरिका में पढ़ाई करना चाहते हैं, अब इस बात को लेकर चिंता में हैं कि उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी भी उनके वीजा में बाधा बन सकती है.

बहुत से लोग अपनी प्राइवसी को महत्व देते हैं और वे नहीं चाहते कि कोई अनजान उनका सोशल मीडिया देखे. लेकिन अब अगर उन्हें अमेरिका जाना है, तो उन्हें अपनी प्रोफाइल सबके लिए खोलनी पड़ेगी.

वीजा प्रोसेस में हो सकती है देरी!

इस नियम के बाद वीजा प्रोसेस में देरी भी देखी जा सकती है, क्योंकि हर एक व्यक्ति की सोशल मीडिया हिस्ट्री को चेक करना आसान काम नहीं है, इसलिए इंटरव्यू और वीजा मिलने में ज्यादा समय लगने की संभावना है.

वहीं, इस फैसले पर सवाल भी उठ रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ये नियम निजी आजादी में दखल है और इससे कई बेगुनाह लोग अमेरिका जाने से छूट सकते हैं.

कई जानकार मानते हैं कि अमेरिका अपने देश में घुसने वाले हर व्यक्ति की सोच और व्यवहार को पहले से समझना चाहता है. लेकिन हर किसी की सोशल मीडिया एक्टिविटी को जांचना कितना सही है, ये एक बड़ा सवाल बन गया है.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी हमले के बाद ईरान का कड़ा रुख, परमाणु ऊर्जा एजेंसी से संबंध तोड़ने पर विचार

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

8 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

25 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

31 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago