दुनिया

पहलगाम हमले पर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दिखा आतंकवाद प्रेम! अमेरिकी संसद ने जमकर लगाई लताड़, कहा- ये आतंकी हमला है

अमेरिकी संसद ने एक अमेरिकी मीडिया संगठन की पहलगाम आतंकी हमले की कवरेज की कड़ी निंदा की. 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई गई थी. अमेरिकी हाउस के विदेश मामलों की समिति ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ (New York Times) की तीखी आलोचना की.

New York Times ने लिखा Militants

New York Times की रिपोर्ट में ‘आतंकवादी’ के बजाय ‘चरमपंथी’ और ‘बंदूकधारी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में समिति ने अखबार में इस्तेमाल किए गए शब्दों की निंदा की. समिति ने मूल शीर्षक की एक तस्वीर साझा की. मूल शीर्षक था- ‘कश्मीर में चरमपंथियों ने कम से कम 24 पर्यटकों को गोली मार दी.’ समिति की पोस्ट में ‘चरमपंथियों’ शब्द को लाल रंग से काटकर उस पर ‘आतंकवादियों’ लिखा गया था.

अमेरिकी समिति ने हेडलाइन को किया सही

अमेरिकी समिति ने ‘New York Times’ को टैग करते हुए लिखा, “हमने इसे आपके लिए ठीक कर दिया है. यह स्पष्ट रूप से एक आतंकवादी हमला था. चाहे वह भारत हो या इजरायल, जब आतंकवाद की बात आती है तो एनवाईटी वास्तविकता से दूर हो जाता है.”

पहलगाम में आंतकियों ने किया था हमला

आतंकियों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल – पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में लोगों (ज्यादातर पर्यटक) पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं. हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मारे गए लोगों में एक नेपाली पर्यटक भी शामिल है.

टीआरएफ ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली, जो पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक सहयोगी है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में आतंकवादियों को ‘चरमपंथी’ और ‘बंदूकधारी’ बताते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गोलीबारी की घटना को ‘आतंकवादी हमला’ कहा और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने की कसम खाई .

इस हमले को महज ‘गोलीबारी’ के रूप में पेश करने पर अमेरिकी सरकार के कई हलकों से कड़ी आपत्ति जताई गई. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर अपनी संवेदना व्यक्त की और अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने में पूर्ण समर्थन की पेशकश की.

यह भी पढ़ें- हमले के डर से पाकिस्तान का कबूलनामा! रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा बोले- हम कई दशक से आतंकवाद को दे रहे संरक्षण, वायरल हो रहा वीडियो

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और इस जघन्य हमले के अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए भारत को पूर्ण समर्थन व्यक्त किया. भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साथ खड़े हैं.” अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर आतंकवादी हमले की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता दोहराई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

13 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

1 hour ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago