गृह मंत्री अमित शाह.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने पाकिस्तान नागरिकों के सभी वीजा को रद्द कर दिया है. वीजा रद्द होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर निर्देश दिए हैं कि पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढकर उन्हें वापस भेजा जाए.
गृह मंत्री Amit Shah ने अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद ये फैसला लिया है. भारत सरकार ने आगामी आदेश तक वीजा सर्विस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अब किसी भी तरह का कोई वीजा जारी नहीं किया जाएगा. इसके अलावा जो भी पाकिस्तानी नागरिक वीजा लेकर भारत में आए, या फिर रह रहे थे, उन्हें देश छोड़ने के लिए कहा गया है.
बता दें कि संधु जल समझौता पर रोक लगाए जाने के बाद, इस मुद्दे को लेकर आज गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आवास पर एक अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल सहित कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…