Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हमले के डर से पाकिस्तान का कबूलनामा! रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा बोले- हम तीन दशक से आतंकवाद को दे रहे संरक्षण, वायरल हो रहा वीडियो

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Asif Khawaja ने स्काई न्यूज के दिए एक इंटरव्यू में बता रहे हैं कि पाकिस्तान पिछले तीन दशक से भी ज्यादा समय से आतंकवाद को संरक्षण दे रहा है.

Asif Khawaja

आसिफ ख्वाजा, रक्षा मंत्री, पाकिस्तान

पाकिस्तान पर हमेशा से ये आरोप लगते रहे हैं कि वह आतंकवाद को पनाह देकर दुनिया में आतंक फैलाता रहा है, लेकिन इन आरोपों को वह हमेशा सिरे से खारिज करता रहा है, लेकिन अब आतंकवाद के मुद्दे पर खुद ही बेनकाब हो गया है. आतंकवाद को वित्तपोषित करने की सच्चाई पूरे विश्व के सामने आ गई है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि पाकिस्तान आतंकवाद को संरक्षण दे रहा है और उसकी सरपरस्ती में आतंकवाद फल-फूल रहा है.

Asif Khawaja का कबूलनामा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Asif Khawaja ने स्काई न्यूज के दिए एक इंटरव्यू में बता रहे हैं कि पाकिस्तान पिछले तीन दशक से भी ज्यादा समय से आतंकवाद को संरक्षण दे रहा है. स्काई न्यूज की यल्दा हकीम ख्वाजा आसिफ से पूछती है कि क्या आप इस बात को मानते हैं कि पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्तपोषित करता है, जिसका एक लंबा इतिहास रहा है.

पाकिस्तान आतंकवाद को दे रहा संरक्षण- ख्वाजा आसिफ

इस सवाल के जवाब में आसिफ ख्वाजा (Asif Khawaja) कहते हैं कि “हम लगभग 3 दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं… और ब्रिटेन सहित पश्चिम… यह एक गलती थी, और हमें इसके लिए भुगतना पड़ा, और इसलिए आप मुझसे यह कह रहे हैं. अगर हम सोवियत संघ के खिलाफ युद्ध में और बाद में 9/11 के बाद के युद्ध में शामिल नहीं होते, तो पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड बेदाग होता.” इस दौरान ख्वाजा आसिफ ने भारत के साथ पूरी तरह से युद्ध की संभावना की भी चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर के आतंकी आदिल थोकर के घर को सेना ने बम से उड़ाया, आसिफ शेख के घर पर चला बुलडोजर

वायरल हो रहा वीडियो

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री Asif Khawaja के इस बयान से ये साफ है कि दुनिया भर में फैले आतंकवाद के पीछे पाकिस्तान है. आतंकवादी समूहों को पनाह देने से लेकर उनके प्रशिक्षण और आर्थिक मदद करने में शामिल है. बता दें कि आसिफ ख्वाजा के इस इंटरव्यू की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital