दुनिया

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

US School Shooting: दुनिया भर में मानवाधिकार और सुरक्षा पर ज्ञान बांटने वाला अमेरिका आज खुद अपने ही ‘गन कल्चर’ के खूनी दलदल में घुटने तक धंस चुका है. ओरेगॉन स्टेट के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में हुई ताजा गोलीबारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अमेरिका के स्कूल अब शिक्षा के मंदिर नहीं, बल्कि गोलियों के अखाड़े बन चुके हैं.

बता दें किंडरगार्टन से 5वीं कक्षा तक के मासूम बच्चों (5 से 11 साल की उम्र) के सामने 16 साल के एक नाबालिग का पिस्टल लेकर घुस जाना और 3 मासूमों समेत 5 लोगों को भून डालना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि अमेरिका की बदहाल गन-नीति का कड़वा सच है.

नाबालिग  के हाथ में कैसे आया हथियार?(US School Shooting)

अमेरिका में गन-कल्चर का कानून इतना लचर है कि वहां किसी भी किराने की दुकान या वॉलमार्ट से बंदूक खरीदना चॉकलेट खरीदने जितना आसान है. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस उम्र में बच्चे किताबें संभालते हैं, उस 16 साल के लड़के के हाथ में ऐसा घातक हथियार आया कहां से? हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले शूटर मारा जा चुका था, लेकिन इस घटना ने पूरे बेंड शहर और 450 बच्चों वाले इस स्कूल के परिजनों को जिंदगी भर का नासूर दे दिया है.

काश पटेल की FBI मौके पर पहुंची

वारदात के बाद अमेरिकी जांच एजेंसी FBI (जिसकी कमान काश पटेल संभाल रहे हैं) ने मोर्चा तो संभाल लिया है और फॉरेंसिक टीमें सुराग तलाश रही हैं. लेकिन सवाल यह है कि जांच से कब तक लाशें उठना बंद होंगी? अमेरिका के स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन (बेंड-ला पाइन स्कूल्स) गहरे सदमे में हैं, लेकिन हर नरसंहार के बाद सिर्फ ‘संवेदना’ जताने का नाटक अब पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है.

US में ‘गन-वायलेंस’ के खौफनाक रिकॉर्ड(US Gun Culture)

अमेरिका के इस जानलेवा गन कल्चर का इतिहास बेहद काला और शर्मनाक रहा है. प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों की मानें तो:

  • अकेले साल 2024 में अमेरिका में बंदूक हिंसा से 44,447 लोगों की जान गई थी.
  • इनमें से 62% मामलों में लोगों ने बंदूकों से खुदकुशी (Suicide) की और 35% मौतों का कारण सीधी हत्याएं थीं.
  • अमेरिका में हर 100 में से लगभग 120 बंदूकें आम नागरिकों के पास हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है.

यह भी पढ़ें-12वीं की छात्राएं बनीं एक दिन के लिए पुलिस अफसर, यूपी में योगी सरकार के ‘मिशन शक्ति’ की मिसाल

-भारत एक्सप्रेस 

Rohit Agrawal

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

5 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

17 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

26 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

2 hours ago