पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों. (फाइल फोटो)
Firing On AP Dhillon Home: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा के वैनकुवर में स्थित घर पर हुई फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक बदमाश पहले घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाता है, उसके बाद एपी ढिल्लों के घर पर गेट के बाहर खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग करता है. इस दौरान बदमाश करीब 14 राउंड फायरिंग करता है.
बता दें कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. घटना 1 सिंतबर की बताई जा रही है. बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा नाम के बदमाश ने ये फायरिंग की है. उसने खुद एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया है. बदमाशों ने एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग से पहले रेकी की थी. उसके बाद रात के समय वारदात को अंजाम दिया गया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने की है. फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि “राम राम जी सारे भाइयों को, 1 सितंबर की रात को कनाडा में दो जगहों पर विक्टोरिया आईलैंड और वुडब्रिज टोरंटो में हमने फायरिंग की है. इसकी जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) लेता हूं.”
इसी पोस्ट में आगे लिखा है कि “विक्टोरिया आईलैंड वाला घर एपी ढिल्लों का है. ये बड़ी फीलिंग ले रहा है, सलमान खान को गाने में लेके. तेरे घर पर आए थे, आता फिर घर से बाहर और दिखाता अपने एक्शन करके. जिस अंडरवर्ल्ड लाइफ की तुम लोग कॉपी करते हो, हम असल में उस लाइफ को जी रहे हैं. अपनी औकात में रहो, नहीं तो कुत्ते की मौत मरोगे.”
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…