चीन के सछ्वान प्रांत के यिबिन शहर में रविवार को विश्व पावर बैटरी सम्मेलन-2024 उद्घाटित हुआ. चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि चीन हरित, निम्न-कार्बन व सतत विकास पथ का पालन करता है. चीन ऑटोमोबाइल उद्योग के हरित परिवर्तन व विकास को बहुत महत्व देता है और पूरी दुनिया को पावर बैटरियों के लिए 70 प्रतिशत से अधिक प्रमुख कच्चे माल की आपूर्ति करता है.
चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, परिवहन क्षेत्र में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और आर्थिक व सामाजिक निम्न-कार्बन परिवर्तन को बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा वाहनों का विकास दुनिया भर के देशों के लिए एक आम पसंद है. पावर बैटरियां नई ऊर्जा वाहनों की मुख्य घटक हैं.
वर्तमान में, चीन ने बुनियादी सामग्री, एकल सेल, प्रणाली एकीकरण, विनिर्माण उपकरण, रीसाइक्लिंग आदि क्षेत्रों को कवर करते हुए एक संपूर्ण औद्योगिक प्रणाली स्थापित की है. चीन पूरी दुनिया को सकारात्मक व नकारात्मक इलेक्ट्रोड, इलेक्ट्रोलाइट्स और विभाजक आदि 70 प्रतिशत से अधिक प्रमुख कच्चे माल की आपूर्ति करता है.
चीन ने कई तकनीकी मार्गों का समन्वित विकास हासिल किया है. वर्ष 2024 की पहली छमाही में वैश्विक शिपमेंट में शीर्ष 10 कंपनियों में से 6 चीनी कंपनियां हैं.
ये भी पढ़ें- लाओस: भारतीय दूतावास ने साइबर घोटाले में फंसे 47 भारतीयों को बचाया
-आईएएनएस
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…
Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…
दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…
Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…