Photo IANS
Vinay Mohan Kwatra: अमेरिका में विनय मोहन क्वात्रा ने भारतीय राजदूत का पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने तरनजीत सिंह संधू की जगह ली, जो इसी वर्ष सेवा निवृत्त हो गए हैं. बता दें कि इससे पहले विनय मोहन क्वात्रा विदेश सचिव भी रह चुके हैं. विदेश सचिव बनने से पहले वह चीन, अमेरिका, फ्रांस में भी विदेश मंत्रालय के अंतर्गत कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं.
अमेरिका में भारतीय राजदूत का पदभार सम्भालने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी और कहा कि “अमेरिका में भारतीय राजदूत का पद ग्रहण करने का सौभाग्य मिला. यूएस में टीम इंडियन एम्बेसी इस महत्वपूर्ण साझेदारी को मजबूत करने के लिए गंभीरता से काम करना जारी रखेगी.” मालूम हो कि क्वात्रा 1988 बैच के आईएफएस ऑफिसर हैं. इस समय उनको मोदी सरकार के पसंदीदा अफसरों में से एक माना जाता है. बता दें कि इससे पहले ग्रेटर वाशिंगटन डीसी क्षेत्र से प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकियों का एक समूह नए भारतीय राजदूत का स्वागत करने के लिए डलास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा. हालांकि उनसे मुलाकात नहीं हो सकी.
ये भी पढ़ें-शेख हसीना के आरोपों के बाद अमेरिका ने दिया ये बड़ा बयान, कहा-“बांग्लादेश के तख्तापलट में हमारा कोई हाथ नहीं”
क्वात्रा इससे पहले नेपाल में भारत के राजदूत के तौर पर कार्यरत थे. हाल ही के सालों में खराब हुए भारत-नेपाल संबंधों को सुधारने का श्रेय क्वात्रा को ही दिया जाता है. वह जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में भी बतौर सचिव काम कर चुके हैं.
उप राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अमेरिका में भारत के नए राजदूत के रूप में राजदूत विनय मोहन क्वात्रा का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. हम सभी भारतीय दूतावास में उनके नेतृत्व में काम करने के लिए उत्साहित हैं. बता दें कि विनय मोहन क्वात्रा सोमवार को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
Sona Chandi Aaj Ka Bhav: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की…
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कथित खुलासे के मुताबिक, 2,500 से अधिक संघीय…
‘तुलसी के हिय हेरि’ विष्णुकांत शास्त्री की एक विचारपूर्ण पुस्तक है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास के…
दिल्ली के व्यापारियों की संस्था CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…