दुनिया

Viral Video: पृथ्वी गोल है या चपटी? इस पाकिस्तानी युवक का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे आप अपनी हंसी

Viral Video: अगर आपने पढ़ा है या आप जानते हैं कि पृथ्वी गोल और यह घूमती है तो यह जवाब सुनकर आपका दिमाग नहीं घूम जाए तो कहिएगा. इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसे पाकिस्तानी युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसका जवाब सुनकर अच्छे-अच्छे भूगोल के जानकार अपना सिर पकड़ लें. इस पाकिस्तानी युवक ने कैमरे के सामने यह पूछने पर कि पृथ्वी चपटी है या गोल पर जिस विश्वास और अंदाज में यह बयान दिया है कि पृथ्वी घूमती नहीं है, बल्कि सूर्य उसके चारों और चक्कर लगाता है आपको पेट पकड़ कर हंसने पर मजबूर कर देगा.

शेयर करने वाले ने लिखी मजेदार लाइन

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर शेयर करते हुए इस वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है कि ‘पाकिस्तान के इस उभरते हुए मदरसा वैज्ञानिक के बारे में सुनने के बाद मैंने अपनी विज्ञान की किताबें जला दीं.’ वीडियो में माइक लेकर सवाल पूछ रही एंकर को वह पाकिस्तानी युवक कह रहा है कि मदरसों में अब विज्ञान, गणित और अंग्रेजी की पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है. वहां पर बच्चों को दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, उसके बारे में भी जानकारी दी जाती है.

धरती गोल है या चपटी?

सवाल पूछने वाली एंकर तब हैरान रह गई जब उसने युवक से पूछा कि धरती गोल है या चपटी? तो युवक ने जवाब देते हुए कहा कि ‘जमीन चपटी है, घूमती नहीं.’ इस पर एंकर ने पूछा कि दिन रात कैसे होता है तो उसने कहा कि सूर्य और चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर घूमते हैं, जिससे दिन और रात होते हैं और मौसम में बदलाव होता है.

इसे भी पढ़ें: Pakistan News: तोशाखाना मामले में पूर्व पीएम इमरान खान को हाई कोर्ट से राहत, सजा पर रोक लगाने के साथ ही रिहाई के आदेश

सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार कमेंट

बता दें कि यह वीडियो उस वीडियो का हिस्सा है जो ‘नैला एंड शैला’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड है, जो कि 27 मिनट का है. अब तक इसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा चुका है. लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

21 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

26 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago