देश

“जब तक कश्मीरी पंडित अपने घरों में वापस नहीं लौटते…”, महबूबा ने कश्मीर के हालात का जिक्र कर केंद्र पर साधा निशाना

Mehbooba Mufti on Kashmiri Pandits: पीडीपी चीफ अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर कश्मीरी हिंदुओं की वापसी के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी का आह्वान किया और कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में निराशा का माहौल उसके बाद ही खत्म होगा.

महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग जिले में बिजबेहरा इलाके के थजिवारा में कहा, ‘‘कश्मीर घाटी में निराशा का माहौल तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कि कश्मीरी पंडित अपने घरों में वापस नहीं लौट आते और सम्मान एवं खुशी के साथ जीवन व्यतीत नहीं रहते.’’

पीडीपी प्रमुख ने यहां एक मंदिर में विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया, जिसमें बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित भी शामिल हुए. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा कि उन्होंने घाटी में पंडितों की वापसी के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा, ‘‘मैं ईश्वर से कामना करती हूं और मैंने यहां भी यही प्रार्थना की है कि हमारे दुखों को दूर करें और वह दिन लाएं, जब आज की तरह हम कश्मीरी पंडितों और मुस्लिम भाई-बहनों को यहां आनंद लेते हुए देखें एवं हमारे कश्मीरी पंडित भाई जो जम्मू या दिल्ली में हैं या कहीं और, अपने घरों को लौटें और पहले की तरह सम्मान के साथ अपना जीवन जिएं.’’

इल्तिजा ने भी बीजेपी पर साधा निशाना

इस बीच, महबूबा की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने भाजपा पर बच्चों के मन में जहर फैलाने का आरोप लगाया है. इल्तिजा आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से लगातार केंद्र पर हमलावर रही हैं.

ये भी पढ़ें: ‘महाभारत नजरुल इस्लाम ने लिखी थी..’, बोलीं बंगाल की CM ममता बनर्जी, देखिए वीडियो; सोशल मीडिया पर लोग सुना रहे खरी-खोटी

एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोलते हुए इल्तिजा ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे अब बच्चों के बीच इस जहर को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. मैंने सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखे हैं जहां बच्चे नफरत भरे नारे लगा रहे हैं.’’ वह उस सोशल मीडिया वीडियो के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें यूपी के मुजफ्फरनगर में एक टीचर कक्षा दो के छात्रों से अल्पसंख्यक समुदाय के उनके सहपाठी को थप्पड़ मारने के लिए कह रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 hours ago