दुनिया

भारत की धरती से पुतिन ने यूरोप को ललकारा, बोले- ‘रूस आपका दुश्मन नहीं, आपके नेता गुमराह कर रहे हैं’

Vladimir Putin Message To Europe: नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूरोप को लेकर बेहद तीखा और सीधा संदेश दिया. भारत की धरती से बोलते हुए पुतिन ने उस धारणा को खारिज किया कि रूस यूरोपीय देशों के लिए खतरा है. उन्होंने कहा कि रूस के पास यूरोप से संघर्ष करने का कोई कारण नहीं है और मॉस्को किसी यूरोपीय देश को धमकी नहीं दे रहा.

पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और यूरोपीय देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ा हुआ है. यूरोप के कुछ देशों की ओर से यूक्रेन में सैनिक भेजने की संभावनाओं पर चर्चा के बीच पुतिन ने साफ चेतावनी दी कि अगर यूरोपीय सैनिक यूक्रेन में उतरे तो इसे रूस के साथ सीधे युद्ध के रूप में देखा जाएगा.

‘रूस को यूरोप की जमीन या संसाधनों की जरूरत नहीं’

पुतिन के संदेश का एक बड़ा हिस्सा यूरोप की उस आशंका को संबोधित करता नजर आया, जिसमें रूस को यूरोप के लिए विस्तारवादी खतरे के तौर पर देखा जाता है. उनका तर्क था कि रूस के पास खुद विशाल भूभाग और प्राकृतिक संसाधन हैं. ऐसे में उसे यूरोप की जमीन, क्षेत्र या प्राकृतिक संपदा हासिल करने की कोई जरूरत नहीं है.

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यूरोप रूस को अपना दुश्मन क्यों मानता है? रूस ने यूरोप के खिलाफ ऐसा क्या किया है, जिससे यूरोपीय देशों को उससे खतरा महसूस होना चाहिए.

पुतिन ने अपने तर्क को ऊर्जा और इतिहास से भी जोड़ा. उन्होंने कहा कि रूस ने यूरोप को गैस और कच्चा माल अपेक्षाकृत कम कीमतों पर उपलब्ध कराया. इसके साथ ही उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी के खिलाफ लड़ाई में सोवियत संघ के भारी नुकसान और कोरोना महामारी के दौरान रूस की ओर से यूरोपीय देशों को दी गई मदद का भी उल्लेख किया.

‘रूस नहीं, आपके नेता असली दुश्मन’

पुतिन के बयान का सबसे राजनीतिक हिस्सा वह था, जिसमें उन्होंने यूरोपीय देशों के नेतृत्व पर निशाना साधा. उनका कहना था कि रूस यूरोप का दुश्मन नहीं है, बल्कि यूरोपीय लोगों के अपने नेता उन्हें रूस के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं.

रॉयटर्स के अनुसार, भारत यात्रा के दौरान पुतिन ने यूरोप में हो रहे राजनीतिक बदलावों को भी पश्चिमी देशों के नेतृत्व की नीतियों से जोड़ते हुए कहा कि वहां लोगों में असंतोष बढ़ रहा है. उन्होंने पश्चिमी देशों पर रूस को खतरे के तौर पर पेश करने और मॉस्को पर दबाव बढ़ाने का आरोप लगाया.

दिल्ली से दिया संदेश क्यों अहम?

पुतिन का यह संदेश इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने इसे यूरोप की राजधानी से नहीं, बल्कि भारत की राजधानी नई दिल्ली से दिया. BRICS सम्मेलन के लिए भारत आए पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलाकात के दौरान गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं ने राजनीति, अर्थव्यवस्था, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और व्यापार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की.

ये भी पढ़ें- BRICS में मोदी का डंका, ग्लोबल टाइम्स बोला- भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज

भारत के मंच से यूरोप को दिया गया पुतिन का संदेश दरअसल रूस की उस कूटनीतिक सोच को सामने रखता है, जिसमें मॉस्को खुद को पश्चिम से अलग-थलग देश के रूप में नहीं, बल्कि BRICS और ग्लोबल साउथ के साथ नए शक्ति-संतुलन का हिस्सा बताने की कोशिश कर रहा है. नई दिल्ली में पुतिन की मौजूदगी ने रूस-भारत की रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ बदलती वैश्विक व्यवस्था पर भी दुनिया का ध्यान खींचा.

पुतिन ने साफ किया कि रूस यूरोप से युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर यूरोप यूक्रेन के रास्ते रूस के साथ सीधे टकराव की ओर बढ़ता है, तो मॉस्को पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago