Donald Trump Dividend: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा अपने अनोखे और चौंकाने वाले बयानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा चुनावी वादा कर दिया है जिसने पूरे अमेरिका में खलबली मचा दी है. डलास में ‘रिपब्लिकन मिडटर्म कन्वेंशन’ की शुरुआती रात को ट्रंप ने ऐलान किया कि अगर रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस (हाउस और सीनेट) के दोनों सदनों पर अपना कब्जा बरकरार रखती है, तो वे देश के हर वयस्क नागरिक को 5,000 डॉलर (लगभग 4.20 लाख रुपये) का नकद इनाम देंगे. ट्रंप ने इसे ‘ट्रंप डिविडेंड’ का नाम दिया है.
ट्रंप ने इस नकद भुगतान की तुलना कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा अपने शेयरधारकों को दिए जाने वाले डिविडेंड (लाभांश) से की है. उन्होंने कहा कि हमारी आर्थिक सफलता के कारण, मैं यह डिविडेंड दे रहा हूं. अगर रिपब्लिकन जीतते हैं, तो आप हमारे साथ जीतते हैं और आपको 5,000 डॉलर मिलते हैं. हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने यह नहीं बताया कि इस भारी-भरकम रकम का इंतजाम कहां से होगा.
खर्च का अनुमान: जानकारों के मुताबिक, हर अमेरिकी वयस्क को 5,000 डॉलर देने के इस वादे को पूरा करने में अमेरिका के सरकारी खजाने से 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 84 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा का खर्च आएगा.
उपराष्ट्रपति का बचाव: ट्रंप के बयान के तुरंत बाद, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ने बचाव करते हुए कहा कि यह पैसा अमीरों को नहीं मिलेगा और इसकी भरपाई ‘टैरिफ रेवेन्यू’ (आयात शुल्कों) से की जा सकती है. हालांकि, यह रकम टैरिफ से होने वाली कमाई से कहीं ज्यादा है.
इस ‘चुनावी लॉलीपॉप’ के सामने आते ही अमेरिकी अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दे दी है. मेरिका का राष्ट्रीय कर्ज (National Debt) पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर के पार जा चुका है. अगर सरकार इतना बड़ा कैश बाजार में डालती है, तो कोविड-19 रिलीफ पैकेज की तरह फिर से भयंकर महंगाई (Inflation) बढ़ सकती है.
एक विशेष राजनीतिक दल (रिपब्लिकन) की जीत पर सरकारी पैसे (Payouts) को जोड़ना कानूनी रूप से सवालों के घेरे में आ गया है, क्योंकि इसके लिए कांग्रेस की मंजूरी की आवश्यकता होगी.
इतिहास गवाह है कि अमेरिका में मिडटर्म चुनावों (Midterm Elections) के दौरान राष्ट्रपति की पार्टी अक्सर कांग्रेस में सीटें हार जाती है. ट्रंप की लोकप्रियता फिलहाल कम है और विदेशी मुद्दों (जैसे ईरान युद्ध) को लेकर जनता नाराज है. ऐसे में 5,000 डॉलर का यह ‘ट्रंप डिविडेंड’ ट्रंप का वह मास्टरस्ट्रोक (या जुआ) माना जा रहा है, जिससे वे किसी भी कीमत पर कांग्रेस में अपनी सत्ता बचाए रखना चाहते हैं.
Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…