बॉलीवुड सितारों पर छाया 80s फोटो ट्रेंड
Bollywood 80s Photo Trend: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा ट्रेंड वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. आजकल इंस्टाग्राम और फेसबुक खोलो, तो हर तरफ अस्सी के दशक यानी 80s के विंटेज लुक वाली तस्वीरें नजर आ रही हैं. AI की मदद से लोग खुद को और अपने चहेतों को पुराने जमाने के रेट्रो अवतार में देख रहे हैं. आम लोगों से लेकर अब हमारे बॉलीवुड के चहीते सितारे भी इस मजेदार ट्रेंड में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. सिद्धार्थ-कियारा से लेकर आमिर खान तक, हर कोई अपनी रेट्रो तस्वीरें शेयर कर महफिल लूट रहा है.
इस ट्रेंड में बी-टाउन का पावर कपल कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी पीछे नहीं हैं. दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने 80s लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. वायरल हो रही इस फोटो में कियारा एक प्यारी सी पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं सिद्धार्थ ऑल-डेनिम लुक में बिल्कुल क्लासिक हीरो वाले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. दोनों का यह विंटेज अंदाज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल पेज से कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें आमिर खान 80s के जमाने में लौटते हुए नजर आ रहे हैं. इस लुक में उन्होंने रेड कलर की टी-शर्ट, स्टाइलिश व्हाइट जैकेट और डेनिम जींस पहन रखी है. बताया जा रहा है कि यह उनका वही लुक है जिसे उनकी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की तस्वीरों के जरिए रीक्रिएट किया गया है. फैंस को उनका यह देसी और कूल अंदाज काफी भा रहा है.
सिनेमा जगत के बाकी सितारे भी इस दौड़ में शामिल हैं. परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा के साथ कुछ बहुत ही प्यारी तस्वीरें साझा की हैं. कॉटन-कैंडी (बुढ़िया के बाल) खाते हुए और मैगजीन पढ़ते हुए इन दोनों की जोड़ी बेहद क्यूट लग रही है. उधर पंजाबी सिनेमा की सुपरस्टार सोनम बाजवा ने भी पिंक कोट में अपनी एक स्टनिंग एआई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह गजब की ढा रही हैं.
वहीं हाल ही में रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ से चर्चा में आईं खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी कॉलेज के बैकग्राउंड वाली एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह हाथ में किताबें थामे व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में एकदम स्टूडेंट लग रही हैं.
अगर आपने अभी तक अपनी कोई 80s वाली तस्वीर नहीं बनाई है, तो सोशल मीडिया के इस दौर में आप भी एआई टूल्स की मदद से इस मजेदार ट्रेंड का हिस्सा बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ‘फेम गुरुकुल’ से ‘बिग बॉस’ तक का सफर: अरिजीत सिंह ने काजी तौकीर को बताया रॉकस्टार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…
PM Modi Foreign Policy: साल 2026 में भारत ने अमेरिका और रूस दोनों के साथ…
Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…
India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…
Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…
Aaj Ka Panchang: आज 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. जानें…