दुनिया

एलन मस्क और ट्रूडो के बीच है तगड़ी दुश्मनी, ट्रंप के जीतते ही कनाडाई पीएम की बढ़ीं धड़कनें, क्योंकि अब…

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस को शिकस्त दी है. इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के लिए उद्योगपतियों ने भी जमकर प्रचार किया. डोनाल्ड ट्रप के लिए अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने भी जमकर चुनाव प्रचार किया. अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के साथ ही कनाडा सरकार की धुकधुकी बढ़ गई है, क्योंकि इसकी सबसे बड़ी वजह ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती है. अब माना जा रहा है कि कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की के लिए ये जोड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकती है.

दरअसल, एलन मस्क और जस्टिन ट्रूडो के बीच पहले से ही तनातनी चल रही है. बीते कई सालों से मस्क ट्रूडो सरकार की आलोचना करते आ रहे हैं. बीते गुरुवार ( 7 नवंबर) को भी एलन मस्क ने एक्स हैंडल पर लिखा था कि अगले साल कनाडा में होने वाले चुनाव में ट्रूडो हारने वाले हैं. वैसे भी कनाडा में जिस तरह से ट्रूडो के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ी है, उसको देखकर भी साफ जाहिर है कि चुनाव में बड़ी मुश्किलें आने वाली हैं.

Elon Musk ने की भविष्यवाणी

एक्स हैंडल पर एक यूजर्स ने एलन मस्क को टैग करते हुए लिखा, हमें ट्रूडो से छुटकारा पाने के लिए कनाडा में आपकी मदद की जरूरत है, इसपर मस्क ने जवाब देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में ट्रूडो का जाना तय है.

ट्रूडो पर मस्क ने बोला था हमला

ये कोई पहला मौका नहीं है, जब एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्रूडो की कड़ी आलोचना की हो, इससे पहले भी कई मौकों पर मस्क ने ट्रूडो के खिलाफ बोल चुके हैं. पिछले साल जब ट्रूडो सरकार ऑनलाइन स्ट्रीमिंग एक्ट लेकर आई थी, तब भी मस्क ने कनाडा सरकार पर हमला बोला था, उन्होंने कहा था कि ट्रूडो फ्रीडम ऑफ स्पीच को दबाने की कोशिश कर रहे हैं.

ट्रूडो को बताया था हिटलर

फरवरी 2022 में भी एलन मस्क ने ट्रूडो सरकार की ओर से लाई गई हेल्थ पॉलिसी को लेकर बयान दिया था, क्योंकि इस पॉलिसी के खिलाफ कनाडाई लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन ट्रूडो सरकार पॉलिसी वापस लेने को राजी नहीं थी, इसपर मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए उनकी तुलना हिटलर से कर दी थी, हालांकि बाद में मस्क ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था.

यह भी पढ़ें- जयशंकर की प्रेस वार्ता को कनाडा ने किया ब्लॉक, भारत ने लगाई फटकार, ऑस्ट्रेलियाई न्यूज आउटलेट ने की आलोचना

ऑफर को बताया घटिया

इसके अलावा इसी साल सिंतबर के महीने में ट्रूडो सरकार ने कनाडा की एक कम्युनिकेशन कंपनी टेलीसैट के लिए 2.14 बिलियन डॉलर के कर्ज का ऐलान किया था.इसपर एलन मस्क ने ट्रूडो को एक ऑफर दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने वाली उनकी स्टारलिंक कंपनी कनाडा के लोगों को बेहतर सुविधा दे सकती है, हालांकि उनके इस ऑफर को ट्रूडो के उद्योग मंत्री ने घटिया बताया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

26 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

47 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

1 hour ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago