लीगल

SC ने राजस्थान के पूर्व विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा की जमानत रद्द की, आत्मसमर्पण का आदेश दिया

राजस्थान के पूर्व कांग्रेस विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट से मिली उनकी जमानत को रद्द कर दिया है. साथ ही, मलिंगा को 2 सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया गया है. जस्टिस वी. रामसुब्रमण्यम और अरविंद कुमार की बेंच ने मलिंगा की विशेष अनुमति याचिका को लंबित रखा है. कोर्ट इस याचिका पर 4 हफ्ते बाद सुनवाई करेगा.

28 मार्च 2022 को गिरिराज सिंह मलिंगा के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 332, 353, 504, 506 और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(आर), (1)(एस), और 3(2)(वीए) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. उन पर एक सहायक अभियंता से मारपीट के आरोप लगे थे.

मारपीट के इस मामले में मलिंगा ने राजनीतिक दबाव के चलते 11 मई 2022 को जयपुर में पुलिस कमिश्नरेट के सामने सरेंडर कर दिया था. इसके अलावा, 3 अप्रैल 2022 को सीआईडी सीबी ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

17 मई 2022 को राजस्थान हाई कोर्ट ने मलिंगा को जमानत दे दी थी. न्यायिक सहयोग के आधार पर उनकी जमानत बढ़ा दी गई. रिहाई के बाद मलिंगा ने एक रोड शो में शामिल होकर जश्न मनाया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर डराने-धमकाने वाले बयान दिए. इसके बाद 24 मई को शिकायतकर्ता ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग की थी.

याचिकाकर्ता ने चिंता जताई थी कि रिहाई के बाद मलिंगा जनता की राय को प्रभावित करने और डराने-धमकाने के जरिए न्याय प्रक्रिया को कमजोर कर सकते हैं. मारपीट की घटना के समय गिरिराज सिंह मलिंगा धौलपुर जिले के बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक थे.

नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मलिंगा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था. भाजपा ने उन्हें बाड़ी से टिकट देकर चुनाव में उतारा था, लेकिन उन्हें बसपा के उम्मीदवार जसवंत सिंह गुर्जर के सामने 27,424 वोटों से हार का सामना करना पड़ा.


ये भी पढ़ें- तिरुपति बालाजी लड्डू विवाद: मामले में CBI जांच की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

45 minutes ago

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

1 hour ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

1 hour ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

1 hour ago