पाकिस्तानी पीएम के ऑडियो लीक से बवाल
इस्लामाबाद-पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ रही हैं.महंगाई उनसे कम हो नहीं रही,भारत से व्यापार की भी कोई संभावना नहीं हैं,ऊपर से सदी की प्रलयंकारी बाढ़ ने एक 75 फीसदी मुल्क को डुबो रखा है.ये क्या कम था कि इस बीच एक ऑडियो लीक ने पाकिस्तान सरकार की नाक में नकेल डाल दी है.इस ऑडियो लीक के सामने आते ही पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान फ्रंट फुट पर उतर आए हैं और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गयी है.
दरअसल प्रधानमंत्री मियां शाहबाज शरीफ किसी से फोन पर बात कर रहे हैं.उनसे फोन पर बात करने वाला शख्स पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेेटी मरियम सफदर का कोई खास है.वह शाहबाज शरीफ से फोन पर कह रहा है कि मरियम के किसी रिश्तेदार को अपनी शुगर फैक्ट्री के लिए पॉवर प्लांट की ज़रूरत है.कृपया उन्हें इसे भारत से मंगवाने की अनुमति दी जाए.इस बातचीत के दौरान शाहबाज शरीफ प्रधानमंत्री अपने कार्यालय में थे.अब सवाल ये भी उठ रहे हैं कि उनका फोन टैप कैसे हुआ.क्या प्रधानमंत्री कार्यालय में फोन टैप करने की डिवाइस लगी थी.शाहबाज शरीफ ये बातें तब कर रहे थे जबकि भारत से व्यापार बंद है.जबकि फोन करने वाला शख्स कह रहा था कि प्लांट का आधा सामान तो आ चुका है.
जैसे ही ये ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हुई वैसे ही हंगामा खड़ा हो गया.पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बैठे-बिठाए एक मुद्दा हाथ लग गया.फिर क्या था ,उन्होंने इसे लपका और सरकार के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.इमरान खान ने कहा कि ये सरकार भारत से व्यापार करके कश्मीर मुद्दे को नुकसान पहुंचाना चाहती है.इमरान खान ने कहा कि जब भारत ने 5 अगस्त 2019 को कश्मीर का स्टेटस बदला था, तब से हमने भारत से व्यापार बंद कर दिया और जबकि ये सरकार अपने फायदे के लिए राष्ट्रीय हितों से समझौता करना चाहती है.
असल में पाकिस्तान में जल्द ही दिसंबर तक आम चुनाव होने वाले हैं.इमरान लगातार अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं.वह भारत विरोध की राजनीति को भुनाने में लगे हैं.वह ये साबित करना चाहते हैं कि वर्तमान सरकार भ्रष्ट है और वह निजी हितों के देशहित से ऊपर रख रही है.ये बात अलग है कि भारत ने कश्मीर से धारा 370 और 35 ए तब हटाई थी जब खुद इमरान खान ही देश के प्रधानमंत्री थे
–भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…
Ind vs zim Women's T20: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 41…
भारत-यूएई संबंधों को लेकर राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने पीएम मोदी की विदेश नीति…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत में विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक हलचल को देश का…
Indore News: इंदौर में महानवमी पर शर्मनाक वाकया; 500 रुपये के लिफाफे की चोरी के…
Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…