देश

दुमका में इंसानियत शर्मसार, तीन महिलाओं सहित चार को जबरन मैला खिलाया

दुमका– झारखंड के दुमका से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां डायन का आरोप लगाकर एक परिवार की तीन महिलाओं सहित चार लोगों को भयावह तरीके से प्रताड़ित किया गया है. जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत असवारी गांव के दबंगों ने इन चारों को जबरन मल-मूत्र पिलाया और उन्हें लोहे की गर्म छड़ों से दागा. यहां दबंगों का खौफ इस तरह है कि प्रताड़ित लोग पूरी रात घंटों तक दर्द से तड़पते रहे, लेकिन वे न तो पुलिस के पास जाने की हिम्मत जुटा पाये और न किसी को इस बारे में बता पाये. रविवार को किसी से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची. इसके बाद चारों पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया.

बताया गया कि शनिवार की रात ज्योतिन मुर्मू नामक व्यक्ति ने गांव के लोगों की बैठक बुलाई. इसमें श्रीलाल मुर्मू के घर की तीन महिलाओं को डायन करार दिया गया. कहा गया कि इनके जादू-टोने की वजह से गांव के पशु और बच्चे बीमार हो रहे हैं. इसके बाद करीब दर्जन भर लोग लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर उसके घर पर हमला कर दिया.

परिवार की तीन महिलाओं सोनामनी टुडू, रसी मुर्मू, कोसा टुडू के साथ-साथ श्रीलाल मुर्मू की बुरी तरह पिटाई की गई. इसके बाद इन चारों को पकड़कर उनके मुंह में जबरन मल-मूत्र डाला गया. हमलावरों ने उन्हें गर्म छड़ों से दागा. चारों लोग चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन गांव का कोई भी व्यक्ति उन्हें बचाने नहीं आया. उन्होंने धमकी दी कि अगर पुलिस को जानकारी दी तो पूरे परिवार का कत्ल कर दिया जायेगा. रविवार सुबह एक बार फिर हमलावर आये और उनकी दोबारा पिटाई की.

इस बीच रविवार को सरैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस की टीम गांव भेजी गयी. चारों लोगों को पहले सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. फिर इनकी गंभीर हालत को देखते हुए देवघर स्थित अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापमारी की जा रही है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

6 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

50 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

2 hours ago