गैंगस्टर विकास दुबे की फैक्ट्री सील
कानपुर- गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कानपुर प्रशासन ने अब उसके अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई करना शुरु कर दिया है. हाइकोर्ट के आदेश के बाद उसकी पत्नी ऋचा दुबे की होजियरी फैक्ट्री को सील कर दिया गया है. इस फैक्ट्री को शातिर अपराधी विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने गिरीश दयाल को बेच दिया था. जिसे तहसीलदार बिल्हौर लक्ष्मी नारायण बाजपेयी की अगुवाई में सील कर दिया गया . यह होजियरी फैक्ट्री शास्त्री नगर के मट्टैया पुरवा इलाके में 185 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मौजूद है. यह संपत्ति शास्त्री नगर निवासी गिरीश दयाल ने वर्ष 2012 में गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे से खरीदी थी.
कानपुर प्रशासन में फैक्ट्री की जांच कि तो पाया कि गैगस्टर विकास दुबे ने अपनी पत्नी ऋचा दुबे के नाम संपत्ति खरीदी थी. जिसे ऋचा ने साल 2012 में गिरीश दयाल नाम के व्यक्ति को बेच दिया था. गिरीश दयाल ने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कानपुर के जिलाधिकारी को संपत्ति सील करने का आदेश दे दिया था.
तहसीलदार लक्ष्मी नारायण बाजपेयी के मुताबिक बिकरू नरसंहार मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उनके सहयोगियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई की गई है.
ऋचा दुबे द्वारा 2012 में फैक्ट्री खरीद कर इसका संचालन कर रहे इसके मौजूदा मालिक मालिक गिरीश दयाल ने कहा कि, “उन्होंने चेन डीड देखकर संपत्ति खरीदी है. ऐसे में कारखाना अचानक बंद होने से सभी कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे और उन्हे कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.”
यूपी पुलिस दो साल पहले 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे के घर छापेमारी करने गई थी. इस दौरान विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. इस छापेमारी में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में विकास दुबे के 6 साथियों को मार गिराया था. लेकिन विकास दुबे पुलिस की चुंगल से बच कर निकल भागा था. जिसे बाद में मध्य-प्रदेश से गिरफ्तार करके उतर-प्रदेश लाया जा रहा था. पुलिस के अनुसार इसी बीच विकास दुबे पुलिस पर हमला करके भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गया था.
-आईएएनएस
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…