दुनिया

कौन है निखिल गुप्ता? खलिस्तानी आतंकी पन्नू को चाहता था मारना; US कोर्ट में कबूलनामा

Gurpatwant Singh Murder Plot Case: अमेरिका में सक्रिय खलिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश रचने के मामले में एक बड़ा और नाटकीय मोड़ आया है. इस केस के मुख्य आरोपी और 54 वर्षीय भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता (Nikhil Gupta) ने अमेरिकी अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. शुक्रवार को मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में पेश हुए गुप्ता ने जज सारा नेटबर्न के सामने माना कि उन्होंने पन्नू की हत्या के लिए एक हिटमैन (सुपारी किलर) को पैसा दिया था.

40 साल की हो सकती है सजा (Khalistani Terrist Gurpatwant Singh Pannu)

निखिल गुप्ता ने कोर्ट में तीन गंभीर आरोपों को स्वीकार किया है. पहली की उन्होंने सुपारी देकर हत्या करना चाहा. दूसरी हत्या की साजिश उनके द्वारा ही रची गई थी. तीसरा की उन्होंने इस काम के लिए पैसों का अवैध लेन-देन किया है. इन आरोपों के तहत गुप्ता को अधिकतम 40 साल तक की जेल हो सकती है. हालांकि, अमेरिकी सरकार ने जज से सिफारिश की है कि उन्हें 21 से 24 साल की सजा दी जाए. सजा का ऐलान 29 मई 2025 को जज विक्टर मरेरो करेंगे.

कौन है निखिल गुप्ता?

अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक, निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक हैं, जो खुद को इंटरनेशनल नार्कोटिक्स और हथियारों का तस्कर बताते थे. आरोप है कि मई 2023 में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी (जिसे कोर्ट डॉक्युमेंट्स में CC-1 और बाद में विकास यादव के रूप में पहचाना गया) ने पन्नू की हत्या के लिए गुप्ता को भर्ती किया था. गुप्ता को जून 2023 में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और जून 2024 में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया. शुरुआत में उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया था, लेकिन अब पुख्ता सबूतों के सामने उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया है.

कैसे रची गई साजिश?

कोर्ट में पेश दस्तावेजों के मुताबिक, गुप्ता ने पन्नू की हत्या के लिए 1,00,000 डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) की डील की थी. गुप्ता ने एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया जिसे वे अपराधी मानते थे, लेकिन वह असल में अमेरिकी जांच एजेंसी (DEA) का खबरी था. उस खबरी ने गुप्ता को एक हिटमैन से मिलवाया, जो वास्तव में एक अंडरकवर अमेरिकी अफसर था. जून 2023 में गुप्ता ने 15,000 डॉलर (करीब 12 लाख रुपये) एडवांस के तौर पर दिए.

विकास यादव का क्या है रोल?

इस पूरे मामले में भारत की खुफिया एजेंसी RAW के पूर्व अधिकारी विकास यादव का नाम भी सामने आया है. अमेरिकी आरोप है कि यादव ने ही इस साजिश को निर्देशित किया था. आरोप है कि कनाडा में खलिस्तानी निज्जर की हत्या के कुछ ही घंटों बाद यादव ने गुप्ता को निज्जर की लाश का वीडियो भेजा और कहा कि पन्नू भी टारगेट है और अब इंतजार करने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: नाटकबाज हैं राहुल गांधी: पीयूष गोयल बोले- ट्रेड डील पर फैला रहे मनगढंत कहांनियां

विकास यादव अब सरकारी सेवा में नहीं

भारत सरकार ने पुष्टि की है कि विकास यादव अब सरकारी सेवा में नहीं हैं. भारत ने इस मामले की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति बनाई थी, जिसने पाया कि एक व्यक्ति ने अनधिकृत रूप से यह साजिश रची थी. फिलहाल विकास यादव भारत में हैं और दिल्ली पुलिस ने एक अलग मामले में उन पर केस दर्ज किया है.

पन्नू कौन है? (Who Is Gurpatwant Singh Pannu)

गुरपतवंत सिंह पन्नू प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) का सरगना है. भारत सरकार ने 2020 में उसे आतंकी घोषित किया था. पन्नू अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलता है और धमकियां देता रहता है. अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता रखने वाला पन्नू न्यूयॉर्क में रहता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

19 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

35 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

55 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago