दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर करा ली किरकिरी! पेरासिटामोल पर WHO ने दिखाया आइना; दावे की उड़ाई धज्जियां

WHO On Donald Trump Paracetamol: डोनाल्ड ट्रंप अपनी तीखी बयानबाजी और चौंकाने वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने पेरासिटामोल पर निशाना साधा है जो भारत में घर-घर में मौजूद है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि गर्भावस्था के दौरान इस दवा के इस्तेमाल से बच्चों में ऑटिज्म का खतरा बढ़ सकता है, जिसके बाद उन्होंने गर्भवती महिलाओं को इसे सीमित मात्रा में लेने की चेतावनी दी है. हालांकि, उनके इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर WHO और वैज्ञानिकों को नाराज कर दिया है, जिन्होंने इस दावे को बिना किसी वैज्ञानिक आधार का बताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पैरासिटामोल (टाइलेनॉल) के लेकर दावे पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी प्रतिक्रिया (WHO challenges Donald Trump) दी है. डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता तारिक जसारेविच ने कहा कि पेरासिटामोल और ऑटिज्म के बीच संबंध के बारे में अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है और इस विषय पर अभी भी अध्ययन किया जा रहा है.

पेरासिटामोल क्या है?

पेरासिटामोल एक आम दर्द निवारक और बुखार कम करने वाली दवा है, जिसका उपयोग सिरदर्द, पीठ दर्द, दांत दर्द और अन्य मामूली दर्द के इलाज के लिए किया जाता है. यह दवा गर्भवती महिलाओं के लिए भी सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसका सेवन करना चाहिए.

दावे की उड़ाई धज्जियां

डब्ल्यूएचओ की पूर्व चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि पैरासिटामोल एक सुरक्षित और प्रभावी दवा है. इसके ऑटिज्म से जुड़े होने के बारे में कोई ठोस सबूत नहीं है. विभिन्न अध्ययनों में भी यह पाया गया है कि पैरासिटामोल का सेवन गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित है, लेकिन इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: डॉक्टर बने डोनाल्ड ट्रंप! दवाओं को लेकर देने लगे सलाह; क्या है पेरासिटामोल विवाद?

ट्रंप के दावे के पीछे क्या है? (Donald Trump warns on paracetamol)

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि गर्भावस्था के दौरान टाइलेनॉल का सेवन करने से बच्चों में ऑटिज्म का खतरा बढ़ सकता है, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई ठोस वैज्ञानिक डेटा या मेडिकल स्टडी पेश नहीं की. ट्रंप के इस बयान के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त की है और कहा है कि ऐसे दावों से लोगों में भ्रम फैल सकता है और वे अपने स्वास्थ्य के बारे में गलत निर्णय ले सकते हैं.

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और संगठनों ने ट्रंप के दावे (Donald Trump Claims on Paracetamol) को खारिज किया है और कहा है कि पेरासिटामोल एक सुरक्षित दवा है जिसका उपयोग गर्भावस्था के दौरान भी किया जा सकता है, बशर्ते इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह के अनुसार किया जाए. यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने भी कहा है कि पैरासिटामोल के संबंध में कोई नया सबूत नहीं है जो इसके उपयोग को बदलने की आवश्यकता को दर्शाता हो.

ट्रंप के दावे पर विवाद

ट्रंप का यह बयान सिर्फ एक चेतावनी नहीं, बल्कि एक बड़ा विवाद है, जो वैज्ञानिक शोध और राजनीतिक दावों के बीच के अंतर को दर्शाता है. जहां ट्रंप प्रशासन ने बिना ठोस सबूतों के एक बड़ा फैसला लिया है, वहीं दुनिया भर के वैज्ञानिक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इस तरह के दावे गर्भवती महिलाओं को जरूरी इलाज से वंचित कर सकते हैं. यह मामला दिखाता है कि कैसे एक शक्तिशाली नेता का बयान विज्ञान और जन स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल सकता है. हालांकि, जानकारों (WHO On Donald Trump) ने उनके दावे को खारिज कर दिया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago