दुनिया

एप्पल ने चीन में क्यों लगाई अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री? कंपनी के CEO टिम कुक ने बताई इसके पीछे की वजह

Apple CEO Tim Cook: एप्पल के सीईओ टीम कुक ने हाल ही में खुलासा किया है कि चीन में उनकी कंपनी के प्रोडक्ट उत्पादन करने के पीछे केवल सस्ती मजदूरी का कारण नहीं है, जैसा कि आमतौर पर माना जाता है. दरअसल, एप्पल के सीईओ ने चीन में अपने प्रोडक्ट्स का निर्माण स्थल करने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण बताए हैं, जिनमें कुशल श्रमिक, उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर, और बेहतर सप्लाई चेन नेटवर्क शामिल है.

टिम कुक ने बताई वजह

टीम कुक के अनुसार, चीन में एप्पल की फैक्ट्री लगाने का मुख्य कारण वहां उपलब्ध कुशल श्रमिक और उनकी विशेष तकनीकी दक्षता है. चीन में श्रमिकों के पास अत्याधुनिक प्रोडक्ट्स के निर्माण के लिए आवश्यक विशिष्ट कौशल होता है, जो उच्च मानक वाले उत्पादों को बनाने में मदद करता है. अमेरिका में भी बहुत सारे कुशल इंजीनियर हैं, लेकिन चीन के श्रमिकों की विशेष कला और दक्षता एप्पल की आवश्यकताओं के अनुरूप है.

बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लाई चेन

चीन में मौजूद अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी एप्पल के फैसले का एक महत्वपूर्ण कारण है. यहां के पास उच्च तकनीक मशीनरी और बड़े पैमाने पर उत्पादन सुविधाएं हैं, जो कंपनी को उच्च गुणवत्ता और बड़े पैमाने पर उत्पादन में सहायता करती हैं.

यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden के बेटे ने 1.4 मिलियन डॉलर की टैक्स चोरी के मामले में दोष क्यों स्वीकार कर लिया?

उन्होंने बताया कि चीन का सुव्यवस्थित सप्लाई चेन नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स सिस्टम भी कंपनियों को उत्पादन और वितरण की प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाने में मदद करता है. इस प्रकार, चीन की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं, कुशल श्रमिक, और उन्नत सप्लाई चेन नेटवर्क ने एप्पल को वहां उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

3 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

6 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

6 minutes ago

Unipolar vs Bipolar Depression: डिप्रेशन के दोनों प्रकार में क्या अंतर? जानें लक्षण और पहचान का तरीका

Unipolar vs Bipolar Depression: यूनिपोलर और बाइपोलर डिप्रेशन में कई लक्षण समान हो सकते हैं,…

7 minutes ago

महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, पुलिस गश्त बढ़ाने और कैब-ऑटो चालकों के सत्यापन के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस…

16 minutes ago

‘मख्यमंत्रीजी अयोध्या से….’, अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी कौन-सी चुनौती?

अयोध्या पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने…

22 minutes ago