दुनिया

तुर्की ने संसद में कोका कोला और नेस्ले के प्रोडक्ट्स पर क्यों लगाया बैन? इजरायल-हमास युद्ध से है इसका कनेक्शन

Israel Hamas War:  इजरायल और हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है. 31 दिनों से लगातार चल रही इस लड़ाई में करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई है. इजरायली बम काल बन कर गाजा में हमास के ठिकाने पर बरस रहे हैं. इजरायल और हमास के इस जंग में दुनिया दो धड़ में बंटे हुए हैं. दुनिया के कई देश जहां इजरायल के समर्थन में हैं, वहीं कई देश हमास के लड़ाकों को सपोर्ट कर रहे हैं. हमास का समर्थन करने वाला एक देश तुर्की भी है. अब तुर्की ने कोका कोला और नेस्ले कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों कंपनियों के प्रोडक्ट्स को अपने रेस्तरां से हटा दिया है.

बताया जा रहा है तुर्की की संसद ने हमास युद्ध के बीच इजरायल के कथित समर्थन पर कोका कोला और नेस्ले उत्पादों को अपने रेस्तरां से हटा दिया है. यह निर्णय संसद के अध्यक्ष नुमान कर्टुलमस ने लिया है. अब कोका कोला और नेस्ले तुर्की में अपने प्रोडक्ट्स नहीं बेच सकेंगे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “यह निर्णय लिया गया कि इजराइल का समर्थन करने वाली कंपनियों के प्रोडक्ट्स संसद परिसर में रेस्तरां, कैफेटेरिया और चाय के ढाबा में नहीं बेचे जाएंगे.” यह निर्णय संसद अध्यक्ष नुमान कर्टुलमस ने लिया है. इसके बाद कोका-कोला पेय पदार्थ और नेस्ले इंस्टेंट कॉफी मेनू से हटा दिए गए हैं.

तुर्की ने ऐसा क्यों किया?

तुर्की सरकार ने गाजा में इजरायल के हमलों और यरूशलेम के लिए पश्चिमी समर्थन की तीखी आलोचना की है. एक महीने पहले हमास के हमले के बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई की है.  इजरायल ने अब तक गाजा पर हजारों बम बरसाए हैं. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इजराइल के हमले में लगभग 4,100 बच्चों सहित 10,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. पिछले एक महीने में गाजा में इजरायली कार्रवाई के विरोध में तुर्की में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी विरोध जताया है.

यह भी पढ़ें: Shani Margi 2023: दिवाली से पहले न्याय के देवता शनि हुए मार्गी, ये राशियां होंगी मालामाल तो इनका हाल हो सकता है बेहाल

किस देश की कंपनी है नेस्ले और कोका कोला?

नेस्ले एक स्विस बहुराष्ट्रीय खाद्य और पेय कंपनी है. इसका मुख्यालय वेवे, स्विट्जरलैंड में है. नेस्ले ने हाल ही में हमास के साथ युद्ध के बीच इजरायल का समर्थन किया था. इसके बाद कई मुस्लिम देशों ने इसे बैन करने की मांग की थी. वहीं कोका कोला  अमेरिकी कंपनी है. बता दें कि अभी तक दोनों कंपनियों ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.  खास बात ये थी कि तुर्की की ग्रैंड नेशनल असेंबली ने बिना कंपनी का नाम लिए कहा कि इजरायल का समर्थन करने वाली कंपनियों के उत्पाद संसद परिसर के रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया में नहीं बेचे जाएंगे. इसके बाद नेस्ले और कोका कोला के प्रोडक्ट को मेन्यू से बाहर कर दिया गया. तुर्की सरकार ने बताया कि यह फैसला जन आक्रोश के कारण लिया गया है.

पिछले महीने नेस्ले ने कहा था कि उसने एहतियात के तौर पर इजरायल में अपने एक प्रोडक्शन प्लांट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिससे वह युद्ध की प्रतिक्रिया की घोषणा करने वाली पहली उपभोक्ता उत्पाद कंपनी बन गई है. तुर्की के लोगों ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों कंपनियों का नाम लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

10 minutes ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

41 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

1 hour ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago