आस्था

Diwali 2023: दिवाली की रात करें यह उपाय, भरेंगे धन के भंडार

Diwali 2023: दिवाली का त्योहार माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा सबसे खास त्योहार माना जाता है. हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर यह त्योहार पड़ता है. दीपावली के दिन पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है. दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा शुभ मुहूर्त में करने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं. आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त.

दिवाली की रात इन उपायों से चमकेगी किस्मत

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की तैयारी सांयकाल से ही शुरू हो जाती है. माना जाता है कि इस तिथि पर रात में माता लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष लाभ होता है. इसके लिए सबसे पहले एक साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाते हुए लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्तियां रखें साथ ही ध्यान रहें कि लक्ष्मी जी के दायीं दिशा में गणेश जी रहें और उनका मुख पूर्व दिशा की ओर रहे. उनके सामने चावल पर कलश की स्थापना करें. वरुण के प्रतीक इस कलश पर एक नारियल लाल वस्त्र में लपेटकर रखें. दो बड़े दीपक लेकर एक में घी और दूसरे में तेल भरकर जलाएं. एक को मूर्तियों के चरणों में और दूसरे को चौकी की दाई ओर रखें. खांड की मिठाइयां, पकवान और खीर आदि का भोग माता लक्ष्मी को लगाएं.

वहीं दिवाली के कुछ चीजों का दिखना या देखना काफी शुभ माना जाता है. दिवाली के दिन केसरिया रंग की गाय को जहां सुख-समृद्धि का संकेत माना जाता है, वहीं छंछूदर, बिल्ली, छिपकली के अलावा कौवा और उल्लू भविष्य में होने वाले धन लाभ का संकेत देते हैं.

इस उपाय से धन की नहीं होगी कमी

वहीं दिवाली पर कौड़ियों से जुड़े कुछ उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं. कौड़ियों को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. दिवाली पर पूजा के दौरान माता लक्ष्मी और गणेश जी के सामने 5 पीली रंग की कौड़ी और 9 गोमती चक्र रखने के बाद पूरे विधि-विधान से पूजा करें. अगले दिन इन कौड़ी और गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. वहीं दिवाली के दिन भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा में 11 कौड़ियों को रखें और पूजा के बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर लटका दें.

इसे भी पढ़ें: Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर इसलिए बहन लगाती है भाई को टीका, यमराज देते हैं यह वरदान, जानें पूरी कथा

दिवाली के समय संध्या काल में माता लक्ष्मी की पूजा के समय 5 कौड़ी, काली हल्दी और 5 साबुत सुपारी को गंगाजल से धोने के बाद लाल कपड़े में बांधकर पूजा की थाली में रख दें. अगले दिन इन्हें धन रखने वाली जगह पर रख दें, ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

Rohit Rai

Recent Posts

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

9 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

11 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

21 minutes ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

53 minutes ago