खेल

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बावजूद सेमीफाइनल की रेस में अफगानिस्तान, जानें क्या हैं समीकरण

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के तहत मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर था. ग्लेन मैक्सवेल की अविश्वसनीय और यादगार डबल सेंचुरी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने लगभग हार चुके मुकाबले को जीत में बदल दिया. ये मैच काफी हद तक मैक्सवेल बनाम अफगानिस्तान बन गया और अफगानिस्तानी स्पिनर्स के स्पिन के जाल को भेदते हुए मैक्सवेल ने तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. वहीं इस हार के बाद भी अफगानिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धराशायी नहीं हुई हैं.

अफगानिस्तान की टीम ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं और चार में जीत दर्ज कर 8 अंक बटोरे हैं. जबकि उसे अपना आखिरी मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. लेकिन अफगानिस्‍तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड पर भी निर्भर रहना होगा. इन दोनों टीमों के भी 8 मैचों से 8 अंक हैं. हालांकि, नेट रन रेट के लिहाज से न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त चौथे स्थान पर है. यहां से कहानी अगर-मगर पर बहुत हद तक निर्भर करती है.

अफगानिस्तान के लिए क्या है स्थिति?

पहली स्थिति ये है कि अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा. वहीं ये दुआ भी करनी होगी कि न्यूजीलैंड-पाकिस्तान अपना मुकाबला न जीतें. इस स्थिति में नेट रन रेट भी बेहतर होगा और 10 अंकों के साथ अफगानिस्तान टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

न्यूजीलैंड के कितने चांस?

दूसरी स्थिति में न्यूजीलैंड अगर अपना आखिरी मुकाबला जीत लेती है और पाकिस्तान-अफगानिस्तान अपने-अपने मैच हार जाते हैं तो कीवी टीम अंतिम चार में पहुंच जाएगी. न्यूजीलैंड को अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलना है.

ये भी पढ़ें: Glenn Maxwell Double Century: मैक्सवेल ने चेज करते हुए डबल सेंचुरी जड़कर रचा इतिहास, अफगानिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

पाकिस्तान भी रेस में

बात करें अब पाकिस्तान की तो, इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में बाबर की टीम उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत दर्ज करने की होगी. अगर बाबर की टीम ये मुकाबला जीत लेती है और न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान की टीम अपना मुकाबला हार जाएं तो पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

वहीं अगर अफगानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका को हरा दे, न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका को हरा दे और पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड को हरा दे, उस स्थिति में क्या होगा? उस स्थिति में कौन सी चौथी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी? अगर ऐसी स्थिति बनती है तो तीनों के बीच बेहतर रन रेट वाली टीम अंतिम चार में जगह बना लेगी. बता दें वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही जगह बना चुकी हैं.

भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

9 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

40 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

53 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago