प्रतीकात्मक तस्वीर
जापान में युवाओं में आत्महत्या के मामलों में कोई कमी नहीं आई है. इस बीच, आत्महत्या दर से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है. इसमें बताया गया है कि 2023 में जापान में 513 युवाओं ने आत्महत्या की. वहीं, 2022 में आत्महत्या करने वाले प्राथमिक से लेकर उच्च विद्यालय के छात्रों की संख्या में कोई खास अंतर नहीं है.
जापान के 2024 आत्महत्या रोकथाम श्वेत पत्र के अनुसार, जापान में आत्महत्या करने वाले प्राथमिक से लेकर उच्च विद्यालय के छात्रों की संख्या 2023 में 513 थी, जबकि साल 2022 में 514 युवाओं ने आत्महत्या की थी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि हाई स्कूल के 347 छात्र, जूनियर हाई स्कूल के 153 छात्र और प्राथमिक स्कूल के 13 छात्रों ने आत्महत्या की.
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने अनुशासनहीनता के लिए अपने परिवार से मिली डांट के कारण आत्महत्या की है. जबकि जूनियर हाई और हाई स्कूल के लड़कों ने करियर को लेकर तनाव और ग्रेड के साथ कम अंक पाने जैसे मुद्दों के कारण आत्महत्या की. इन आयु वर्ग की लड़कियों ने अपने दोस्तों से तनाव के कारण आत्महत्या की.
उल्लेखनीय है कि साल 2023 में जापान में आत्महत्या करने वालों की कुल संख्या 21,837 तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 44 कम है. डेटा के अनुसार जापान में साल 2020 से अधिकांश आयु समूहों में आत्महत्या की दर में वृद्धि हुई है. सबसे अधिक आत्महत्या की दर बेरोजगारों में थी. हालांकि काम करने वाले व्यक्तियों में भी वृद्धि देखी गई.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…
BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…
दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में 22 बड़े प्रस्तावों को…
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…