Categories: देश

सरकार सबूतों के साथ शराब पीने वाले नेताओं की जारी करेगी सूची: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासत गर्म है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. भाजपा के बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Bihar BJP President Dilip Jaiswal) ने विपक्षी नेताओं को चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि इस बात का खुलासा जल्द होगा कि शराब पीता कौन है और बेचता कौन है.

विभाग लिस्ट और वीडियो फुटेज जारी करेगा

दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार मामले पर नजर बनाए हुए है. बहुत जल्द खुलासा होने वाला है कि बिहार के अंदर कौन-कौन लोग शराब पी रहे हैं. आने वाले दिनों में सरकार लिस्ट जारी कर बताएगी कि कौन-कौन नेता शराब पीते हैं. उनका वीडियो फुटेज जारी होगा. जायसवाल ने दावा किया कि उनके पास एक लिस्ट है, जिसमें शराब पीने वाले इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के नेताओं का नाम शामिल है. सरकार सबूतों के साथ शराब पीने वाले नेताओं की सूची जारी करने को तैयार है. इसमें शराब पीते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो शामिल होंगी. ये सभी नेता इंडी अलायंस से हैं. इससे जुड़ी लिस्ट विभाग जल्द जारी करेगा.

राजद और कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राजद (RJD) और कांग्रेस (Congress) में नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है. इन दोनों दलों के नेता निजी महत्वाकांक्षा को तरजीह देते है. ऐसे में उनकी पार्टी का पतन हो रहा है. वहीं एनडीए की ताकत मतदाता और कार्यकर्ता हैं. एनडीए (NDA) की एकजुटता की चर्चा राजद के नेता न करें, हम पूरी मजबूती से आगामी विधानसभा के चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे. राजद अपनी चिंता करे, क्योंकि वहां भगदड़ मचने वाली है.

राजद ने शराब कंपनियों से करोड़ों रुपये लिए

जदयू (JDU) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी प्रभावी है. राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो (NCRB) के आंकड़े बताते हैं कि जहरीली शराब से मौतों के मामले में राज्य में गिरावट दर्ज की गई है. रैंकिंग में भी सुधार हुआ है, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनाव में इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर शराब कंपनियों से 46 करोड़ 64 लाख रुपये लिया. बीच का मीडिएटर कौन है, इसका जवाब तेजस्वी यादव को देना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago