इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू. (फाइल फोटो: IANS)
International Criminal Court: हेग स्थित अंतराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने गुरुवार (21 नवंबर) को घोषणा की कि उसने इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट (Yoav Gallant) के साथ-साथ हमास नेता (Hamas Leader) मोहम्मद दीब इब्राहिम अल-मसरी (Mohammed Diab Ibrahim Al-Masri) उर्फ मोहम्मद डीफ (Mohammed Deif) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट (Arrest Warrant) जारी किया है.
आईसीसी ने कहा कि न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को इजरायल द्वारा स्वीकार करना जरूरी नहीं है. ICC ने हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद दीफ पर भी युद्ध अपराधी का आरोप लगाया है और उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया है.
एक आधिकारिक बयान में न्यायालय ने कहा कि ‘अदालत ने दो व्यक्तियों बेंजामिन नेतन्याहू और योआव गैलेंट के खिलाफ मानवता के विरुद्ध अपराध और युद्ध अपराध के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, जो कम से कम 8 अक्टूबर 2023 से लेकर कम से कम 20 मई 2024 तक के लिए है, जिस दिन अभियोजन पक्ष ने गिरफ्तारी वारंट के लिए आवेदन दायर किया था.’
-भारत एक्सप्रेस
भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…
बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…
UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…