Sararat Rangsiwuthaporn (Pic- @DataoftheWorld)
थाईलैंड में सीरियल किलर के रूप में जाने जानी वाली एक ड्रग्स एडिक्ट महिला को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है. महिला को उसकी दोस्त की हत्या माले में ये सजा सुनाई गई है. महिला ने अपने दोस्त को सायनाइड जहर देकर मार डाला था. उसके खिलाफ हत्या के 14 मामलों में सुनवाई जारी है, जिसमें से हाल ही में पहले मामले में फैसला आया है. 36 वर्षीय सररत रंगसिवुथापोर्न (Sararat Rangsiwuthaporn), जो एक ड्रग एडिक्ट हैं, पर आरोप है कि उसने पीड़ितों से लाखों डॉलर ठगे और फिर उन्हें जहरीला पदार्थ खिलाकर उनकी हत्या कर दी.
20 नवंबर को बैंकॉक की एक अदालत ने सररत को दोषी ठहराया, जिन्होंने अपनी दोस्त सिरीपोर्न खानवोंग को सायनाइड जहर देकर मार दिया था. दोनों की मुलाकात पिछले साल अप्रैल में एक बौद्ध अनुष्ठान के दौरान हुई थी. सररत ने सिरीपोर्न को जहर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई और कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई. जांच में सिरीपोर्न के शरीर में सायनाइड के सबूत मिले, जिसके बाद मामला उजागर हुआ.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सररत की हत्या के मामले को 2015 से अब तक सायनाइड से हुई अन्य हत्याओं से जोड़ने में सफलता मिली है. सिरिपॉर्न की मां, टोंगपिन किआचनासिरी ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह फैसला न्यायपूर्ण है. मुझे अपनी बेटी की बहुत याद आती है, और अब हमें उसकी मौत के लिए न्याय मिल गया है.”
पुलिस ने बताया कि सररत अक्सर अपने जान-पहचान वालों से पैसे उधार लेती थी और अपनी जुए की लत को पूरा करने के लिए उन्हें मार देती थी. एक मामले में उसने एक व्यक्ति से लगभग साढ़े सात लाख रुपए उधार लिए थे और फिर उसी व्यक्ति की हत्या कर दी. सररत की हत्या की यह संख्या लगातार बढ़ती चली गई, जिसमें उसने कई लोगों को सायनाइड का सेवन कराकर मौत के घाट उतारा.
थाईलैंड के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख सुराचेट हकपार्न के मुताबिक, सररत पर 15 हत्याओं के आरोप हैं, और उसने 13 लोगों को जहरीली कैप्सूल दी थीं, जिनमें से एक व्यक्ति बच निकला. फिलहाल सररत के खिलाफ कुल 80 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले शामिल हैं. सररत के पूर्व पति और उसके पूर्व वकील को भी सिरिपॉर्न की हत्या में शामिल होने के कारण सजा दी गई है. पूर्व पति को 16 महीने और पूर्व वकील को 13 महीने की सजा सुनाई गई है.
ये भी पढ़ें- Canada में ट्रूडो सरकार के रोजगार मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा, जानें किस मामले में उनके खिलाफ कई हफ्तों तक चली जांच
थाईलैंड में जहरखुरानी से जुड़ी कई हाई प्रोफाइल घटनाएं हो चुकी हैं. इस साल की शुरुआत में बैंकॉक के एक आलीशान होटल में छह विदेशी नागरिकों की मौत सायनाइड के चलते हुई थी. इन लोगों पर भारी कर्ज था. माना जाता है कि उनके वित्तीय संकट के चलते यह हत्याएं की गईं. सररत की तरह के अपराध थाईलैंड में चिंता का विषय बने हुए हैं. जिससे लोगों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है. इस तरह के मामलों ने न्याय व्यवस्था की चुनौतियों को भी उजागर किया है और यह साबित किया है कि समाज में अपराधी किस तरह से अपने फायदे के लिए हद पार कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…