अजब-गजब

OMG! यूपी के इस जिले से आया हैरान कर देने वाला मामला, ऑपरेशन के दौरान युवक के पेट से निकली रिंच और नट-बोल्ट

Medical Miracle in Ambedkar Nagar: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक के पेट से ऑपरेशन के बाद रिंच और नट बोल्ट जैसी चीजें निकली गई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. ये घटना अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है. तो आइए देरी न करते हुए आपको भी बता देते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला….

पेट में हुआ था दर्द (Medical Miracle in Ambedkar Nagar)

दरअसल, यह घटना 24 जनवरी को शुरू हुई जब मरीज ने अपने परिजनों से पेट में तेज दर्द की शिकायत की. परिजन तुरंत उसे अंबेडकर नगर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ओपीडी डॉक्टर ने मरीज की जांच शुरू की. परिजनों ने बताया कि मरीज ने कुछ खा लिया था, जिसके बाद पेट में दर्द शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें: OMG! सिगरेट की लत से हुआ परेशान, तो पिंजरे में लॉक कर लिया सिर, फिर जो हुआ…

डॉक्टरों ने मरीज का एक्सरे और सिटी स्कैन कराया. जिसके बाद रिपोर्ट देखकर डॉक्टर चौंक गए, क्योंकि मरीज के पेट में रिंच और नट बोल्ट जैसी लोहे की वस्तुएं दिखी. इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला लिया. बता दें 27 जनवरी को ऑपरेशन के बाद, डॉक्टरों ने मरीज के पेट से 6 से 7 रिंच और 3 से 4 नट बोल्ट निकाले.

डॉक्टरों का बयान (Medical Miracle in Ambedkar Nagar)

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर विपिन वर्मा ने बताया कि मरीज की हालत अब ठीक है. उन्होंने बताया कि ये मामला एक साइकोलॉजिकल बीमारी से जुड़ा है, जिसे ट्राइकोबेजोअर कहा जाता है. इस बीमारी में मरीज कभी-कभी मिट्टी, प्लास्टिक, लोहे की वस्तुएं और कभी अपने शरीर के बाल भी खा लेते हैं. डॉक्टर ने बताया कि ये एक मेन्टल डिसऑर्डर है, जो मरीज को इन वस्तुओं को खाने के लिए प्रेरित करता है.

पिता को नहीं हुआ यकीन

मरीज के पिता ने बताया कि उनका बेटा कुछ दिन पहले कोलकाता से लौटा था, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी. पहले वे कई प्राइवेट डॉक्टरों के पास गए, लेकिन किसी ने ठीक से समझाया नहीं. एक डॉक्टर ने बताया कि पेट में लोहे की चीजें हैं, पर उन्हें यकीन नहीं हुआ. इसके बाद डॉक्टरों के परामर्श (Counseling) पर मरीज को अंबेडकर नगर जिला अस्पताल लाया गया, जहां टेस्ट के बाद ऑपरेशन किया गया और पेट से रिंच और नट बोल्ट निकाले गए.

Uma Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago