कहते हैं कि बिजनेस करने के लिए सिर्फ एक धांसू आइडिया की जरूरत होती है, और दिल्ली के एक लड़के ने इसे सच कर दिखाया है. जहां लोग बोतलों में पानी बिकते देख बड़े हुए, वहां इस शख्स ने एक कदम आगे बढ़ते हुए बोतलों में ‘हवा’ बेचना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक युवक दिल्ली की जहरीली हवा से परेशान लोगों को पहाड़ों की ताजी हवा के ‘शॉट्स’ बेचता नजर आ रहा है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लोग लाइन लगाकर 50 रुपये में एक बोतल हवा खरीद रहे हैं.
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का किसी बड़े स्टार्टअप के फाउंडर की तरह पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़ा है. उसके पास कुछ कांच की बोतलें हैं, जिनके बारे में उसका दावा है कि इनमें सीधे पहाड़ों से लाकर ‘ताजी और शुद्ध हवा’ भरी गई है. वह गुजरते हुए लोगों को रोककर समझा रहा है कि दिल्ली के स्मॉग और प्रदूषण के बीच ये बोतलें उन्हें कुछ पलों के लिए हिमालय जैसा अहसास कराएंगी.
वीडियो में दिख रहा है कि इस ‘प्रीमियम हवा’ की एक बोतल की कीमत 50 रुपये रखी गई है. मजेदार बात यह है कि दिल्लीवाले भी इस अनोखे ऑफर को हाथ से जाने नहीं दे रहे. कई लोग मजे-मजे में पैसे दे रहे हैं, बोतल का ढक्कन खोलकर गहरी सांस ले रहे हैं और फिर ऐसे रिएक्शन दे रहे हैं जैसे सच में किसी हिल स्टेशन पर पहुंच गए हों. लड़के का मार्केटिंग करने का अंदाज इतना जबरदस्त है कि लोग इसे एक लग्जरी प्रोडक्ट की तरह खरीद रहे हैं.
ये क्लिप वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. जहां कुछ लोग इसे एक शानदार ‘मार्केटिंग स्टंट’ और मजेदार कटाक्ष बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे भविष्य की डरावनी तस्वीर मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आज पानी बिक रहा है, कल हवा बिकेगी, ये वीडियो उसी की शुरुआत है.” वहीं दूसरे ने मजाकिया लहजे में कहा, “भाई को शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में भेज देना चाहिए, तगड़ी फंडिंग मिल जाएगी.”
ये भी पढ़ें: अब नाइट लाइफ में भी मिलेगा ‘प्रोटीन’ का डोज! यूट्यूबर गौरव तनेजा लॉन्च कर रहे दुनिया का पहला ‘Protein Condom’
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…