Bharat Express DD Free Dish

50 रुपए में ‘शुद्ध हवा’ बेच रहा दिल्ली का लड़का! अनोखे स्टार्टअप ने मचाई धूम, लोग बोले-‘इसको शार्क टैंक इंडिया भेजो’

दिल्ली के प्रदूषण के बीच एक शख्स ने ताजी हवा बेचने का अनोखा धंधा शुरू किया है. 50 रुपये में ‘पहाड़ी हवा’ की बोतलें खरीदते लोगों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है.

Ajab Gajab delhi-man-selling-mountain-air-bottles-for-50-rupees-viral-video

कहते हैं कि बिजनेस करने के लिए सिर्फ एक धांसू आइडिया की जरूरत होती है, और दिल्ली के एक लड़के ने इसे सच कर दिखाया है. जहां लोग बोतलों में पानी बिकते देख बड़े हुए, वहां इस शख्स ने एक कदम आगे बढ़ते हुए बोतलों में ‘हवा’ बेचना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक युवक दिल्ली की जहरीली हवा से परेशान लोगों को पहाड़ों की ताजी हवा के ‘शॉट्स’ बेचता नजर आ रहा है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लोग लाइन लगाकर 50 रुपये में एक बोतल हवा खरीद रहे हैं.

‘प्योर ऑक्सीजन’ का अनोखा स्टार्टअप

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का किसी बड़े स्टार्टअप के फाउंडर की तरह पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़ा है. उसके पास कुछ कांच की बोतलें हैं, जिनके बारे में उसका दावा है कि इनमें सीधे पहाड़ों से लाकर ‘ताजी और शुद्ध हवा’ भरी गई है. वह गुजरते हुए लोगों को रोककर समझा रहा है कि दिल्ली के स्मॉग और प्रदूषण के बीच ये बोतलें उन्हें कुछ पलों के लिए हिमालय जैसा अहसास कराएंगी.

50 रुपये दीजिए और लीजिए ताजी सांस!

वीडियो में दिख रहा है कि इस ‘प्रीमियम हवा’ की एक बोतल की कीमत 50 रुपये रखी गई है. मजेदार बात यह है कि दिल्लीवाले भी इस अनोखे ऑफर को हाथ से जाने नहीं दे रहे. कई लोग मजे-मजे में पैसे दे रहे हैं, बोतल का ढक्कन खोलकर गहरी सांस ले रहे हैं और फिर ऐसे रिएक्शन दे रहे हैं जैसे सच में किसी हिल स्टेशन पर पहुंच गए हों. लड़के का मार्केटिंग करने का अंदाज इतना जबरदस्त है कि लोग इसे एक लग्जरी प्रोडक्ट की तरह खरीद रहे हैं.

क्रिएटिविटी या मजबूरी?

ये क्लिप वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. जहां कुछ लोग इसे एक शानदार ‘मार्केटिंग स्टंट’ और मजेदार कटाक्ष बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे भविष्य की डरावनी तस्वीर मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आज पानी बिक रहा है, कल हवा बिकेगी, ये वीडियो उसी की शुरुआत है.” वहीं दूसरे ने मजाकिया लहजे में कहा, “भाई को शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में भेज देना चाहिए, तगड़ी फंडिंग मिल जाएगी.”

ये भी पढ़ें: अब नाइट लाइफ में भी मिलेगा ‘प्रोटीन’ का डोज! यूट्यूबर गौरव तनेजा लॉन्च कर रहे दुनिया का पहला ‘Protein Condom’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read