फैक्ट चेक

कश्मीर में बिजली मीटर तोड़ती महिलाओं का वीडियो वायरल, क्या ईरान-इजरायल युद्ध से जोड़कर फैलाया जा रहा झूठ? जानें सच

Fact Check: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से चक्कर काट रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं गुस्से में बिजली के स्मार्ट मीटर तोड़ती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को मौजूदा ईरान-इजरायल युद्ध और कश्मीर के लोगों द्वारा ईरान को दिए गए चंदे से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि जिन कश्मीरी लोगों ने हाल ही में ईरान की मदद के लिए 600 करोड़ रुपये जुटाए, वे अब खुद बिजली बिल भरने के नाम पर मीटर तोड़ रहे हैं. लेकिन जब हमारी टीम ने इस वीडियो की गहराई से पड़ताल की, तो इसकी सच्चाई कुछ और ही निकली.

क्या है सोशल मीडिया का दावा?

फेसबुक और एक्स पर कई यूजर्स इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिख रहे हैं कि कश्मीर के लोगों ने अभी कुछ दिन पहले ही ईरान को 500 से 600 करोड़ रुपये का दान दिया है, लेकिन जब अपने देश में बिजली का बिल भरने की बारी आई तो वे स्मार्ट मीटर तोड़कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

इस दावे के जरिए ये बताने की कोशिश की जा रही है कि एक तरफ भारी-भरकम चंदा दिया जा रहा है और दूसरी तरफ बुनियादी सुविधाओं के भुगतान से बचा जा रहा है.

पड़ताल में क्या आया सामने?

इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए जब इसके की-फ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया गया, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. ये वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि नवंबर 2025 का है. कई स्थानीय समाचार आउटलेट्स के सोशल मीडिया पेजेस पर ये वीडियो 26 नवंबर 2025 को ही अपलोड किया जा चुका था.

उस समय कश्मीर के कई इलाकों में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने का जोरदार विरोध हुआ था. महिलाओं का तर्क था कि बिजली की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी की वजह से वे बिल भरने में असमर्थ हैं और पुराने सिस्टम को ही बहाल रखना चाहती हैं.

इसके आलावा कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस घटना का जिक्र मिलता है, जिसमें साफ बताया गया है कि ये विरोध प्रदर्शन बिजली बिलों की दरों और स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया के खिलाफ था.

ईरान चंदे और इस वीडियो का क्या है संबंध?

ये सच है कि पिछले कुछ दिनों में ईरान-इजरायल युद्ध के संकट के बीच कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने मानवीय सहायता के तौर पर ईरान को करोड़ों रुपये का चंदा भेजा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये राशि 500 करोड़ रुपये से अधिक है. लेकिन, वायरल हो रहा वीडियो इस चंदे की घटना से बहुत पहले का है. साल 2023 और 2025 में भी कश्मीर के श्रीनगर और अन्य हिस्सों में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शनों की खबरें आती रही हैं.

ये भी पढ़ें: क्या भारत में बंद हो गए यूरिया और खाद के प्लांट? जानें सोशल मीडिया पर वायरल नक्शे और पोस्ट का पूरा सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago