Ajab Gajab: बिहार में गया के रहने वाले 74 साल के वायुसेना के रिटायर्ड सैनिक मोहन लाल ने ऐसा काम कर दिखाया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने अपनी ही अंतिम यात्रा जिंदा रहते हुए निकलवाई. जी हां, मोहन लाल ने बाकायदा अर्थी सजवाई, खुद उस पर लेटे और पूरे गांव में बैंड-बाजे के साथ यात्रा निकाली गई. इस अनोखी यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए.
मोहन लाल का कहना है कि मैं देखना चाहता था कि जब मैं नहीं रहूंगा तब मेरी अंतिम यात्रा में कौन-कौन आता है और लोग कितना सम्मान देते हैं. उन्होंने बताया कि अक्सर लोग मरने के बाद ही सम्मान पाते हैं लेकिन तब तो उन्हें पता ही नहीं चलता कि कौन आया, कौन नहीं. इसलिए उन्होंने जीते जी ये सब देखने का फैसला किया.
श्मशान घाट पर पहुंचकर मोहन लाल ने अपना डुप्लीकेट पुतला जलवाया. वहां मौजूद लोगों ने फूल चढ़ाए, श्रद्धांजलि दी और मोहन लाल के इस कदम की खूब तारीफ की. कुछ लोगों को ये अजीब लगा लेकिन ज्यादातर ने इसे एक सोचने वाली पहल बताया.
ये भी पढ़ें-मां ने तकिए से गला दबा जुड़वा बच्चों को मारा, चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या; क्यों उठी तीन लाशें?
मोहन लाल ने बताया कि उन्होंने ये सब किसी दिखावे के लिए नहीं किया बल्कि समाज को एक संदेश देने के लिए किया है. उनका कहना है कि इंसान को जीते जी ही सम्मान मिलना चाहिए न कि मरने के बाद मिलना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि अब उन्हें सुकून है कि उन्होंने अपनी आंखों से देख लिया कि लोग उन्हें कितना प्यार और इज्जत देते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…