जुड़वां बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या
Hyderabad Crime News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पद्मराव नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक 27 वर्षीय मां साईं लक्ष्मी ने मंगलवार तड़के अपने दो साल के जुड़वां बच्चों (चेतन कार्तिकेय और लश्याथा पल्ली) की कथित तौर पर तकिए से गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद वह उसी इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और इसके पीछे के कारणों का जानने की कोशिश की जा रही है.
शुरुआती जांच में इस खौफनाक कदम के पीछे पति अनिल से हुआ घरेलू विवाद बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि झगड़े के पीछे की वजह बेटे के बोलने के इलाज और आर्थिक तंगी से जुड़ी हो सकती है. एक शांत और देखभाल करने वाली मां द्वारा उठाया गया यह आत्मघाती कदम, पुलिस के लिए एक उलझन बन गया है.
Hyderabad Police जांच में जुटी
महिला की पहचान साई लक्ष्मी के रूप में हुई है, जिसने अपने दो साल के जुड़वां बच्चों को तकिये से दबाकर मार डाला और फिर खुद इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में घरेलू कलह की वजह सामने आई है.
Hyderabad, Telangana | A 27-year-old woman, Sai Laxmi, died by suicide after killing her two-year-old twins by pressing them with a pillow. The woman jumped from the 4th floor following a dispute with her husband over their son’s speech treatment. Police have registered a case…
— ANI (@ANI) October 14, 2025
आर्थिक तंगी से परेशान था परिवार
पड़ोसियों ने बताया कि दंपत्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और अक्सर उनके बीच झगड़ा होता था. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग दंपत्ति की स्थिति पर दुख जता रहे हैं. पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा होने की उम्मीद कर रही है.
ये भी पढ़ें: गढ़चिरौली में ‘सफेद झंडा’! अमित शाह के खौफ से कांप रहे नक्सली; 60 साथियों के साथ वेणुगोपाल राव का सरेंडर
घरेलू तनाव के गंभीर परिणाम
साईं लक्ष्मी द्वारा अपने दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने की यह घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और घरेलू तनाव के गंभीर परिणामों को उजागर करती है. बालानगर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि बेटे के इलाज को लेकर हुआ विवाद कितना गंभीर था. इस दुखद घटना ने पद्मराव नगर के निवासियों को सदमे में डाल दिया है और यह इस बात पर ज़ोर देता है कि भावनात्मक संकट की स्थिति में समय पर मदद और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कितनी ज़रूरी है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

