अजब-गजब

करोड़ों में एक करिश्मा! रूस में जन्मीं एक जैसी दिखने वाली 4 जुड़वां बच्चियां, मेडिकल साइंस भी हैरान

Ajab Gajab News: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने न सिर्फ चिकित्सा जगत को हक्का-बक्का कर दिया है, बल्कि इसे कुदरत का सबसे बड़ा करिश्मा भी माना जा रहा है. दरअसल, यहां एक महिला ने एक साथ 4 बच्चियों को जन्म दिया है. सुनने में ये मामुली सी बात लगती है लेकिन इसकी बारीकियां ऐसी हैं जो इस केस को दुनिया के सबसे दुर्लभ मामलों में से एक बनाती है.

करोड़ों में एक है यह मामला

आंकड़ों को समझें तो इस तरह की घटना होने की संभावना डेढ़ करोड़ गर्भधारण में सिर्फ एक ही बार होती है. यानी ये कोई साधारण डिलीवरी नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक चमत्कार है. इन चारों बच्चियों का वजर लगभग 1,360 ग्राम से लेकर 1,640 ग्राम के बीच है और लंबाई करीब 37 से 41 सेंटीमीटर के करीब है. सबसे सुखद बात यह है कि मां और उसकी चारों नन्ही परियां फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ और डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित हैं.

क्यों हैरान हैं दुनिया भर के डॉक्टर्स?

इस मामले के बारे में सुनने के बाद दुनिया भर के डॉक्टर्स हैरान हैं क्यों कि मेडिकल साइंस की भाषा में इसे ‘मोनोकोरियोनिक’ प्रेग्नेंसी कहा जाता है. आसान शब्दों में कहें तो ये चारों बच्चियां गर्भ में एक ही गर्भनाल से जुड़ी हुई थीं. अमूमन जब जुड़वां बच्चे होते हैं, तो हर बच्चे की अपनी अलग गर्भनाल होती है, जिससे उन्हें पोषण मिलता है. लेकिन यहां एक ही अंडे के कई बार विभाजित होने से चारों बच्चियों का जन्म हुआ.

एक ही गर्भनाल से चार जानों को ऑक्सीजन और पोषण मिलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन रूसी डॉक्टरों ने इस नामुमकिन से दिखने वाले काम को मुमकिन कर दिखाया.

अस्पताल में तैनात थी डॉक्टरों की ‘फौज’

इस केस की संवेदनशीलता को देखते हुए सेंट पीटर्सबर्ग के अस्पताल ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की एक भारी-भरकम टीम तैनात की गई थी. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी प्रेग्नेंसी का पहले से अंदाजा लगाना या कोई जेनेटिक कारण ढूंढना लगभग असंभव है, यह पूरी तरह रैंडम और कुदरती है.

ये भी पढ़ें- क्या सच में Gucci ने लॉन्च किया 50,000 रुपये का डायपर? जानें क्या है सोशल मीडिया पर फैल रहे दावे की सच्चाई

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई घटना

बता दें कि पूरी दुनिया के मेडिकल इतिहास को खंगालें तो अब तक ऐसे केवल 15 मामले ही सामने आए हैं, जहां एक जैसे दिखने वाले चार बच्चे एक साथ पैदा हुए हों. दिलचस्प बात यह भी है कि इन दुर्लभ मामलों में अक्सर लड़कियों का ही जन्म होता है, जिसे वैज्ञानिक एक सुखद संयोग मानते हैं.

सोशल मीडिया पर भी यह खबर आग की तरह फैल रही है. लोग इसे ‘चमत्कारों का चमत्कार’ कह रहे हैं, क्योंकि इतनी कम संभावना और इतनी पेचीदगियों के बावजूद चारों बच्चियों का सलामत होना किसी वरदान से कम नहीं है. रूस अब उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जहां इस दुर्लभतम करिश्मे का रिकॉर्ड दर्ज है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

5 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

8 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

21 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

31 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

44 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

46 minutes ago