देश

अप्रैल में ‘आसमानी आफत’! यूपी-बिहार में ओलों का अलर्ट, दिल्ली में कल से शुरू होगा तूफानी दौर; जानें मौसम का पूरा हाल

Weather Today: अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और आमतौर पर इन दिनों सूरज की तपिश पसीने छुड़ाने लगती है, लेकिन इस बार कुदरत ने कुछ अलग ही ‘प्लानिंग’ कर रखी है. आज 6 अप्रैल है और देश के एक बड़े हिस्से में चिलचिलाती धूप की जगह आंधी, बारिश और ओलों का तांडव देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत से लेकर बिहार तक, दो शक्तिशाली ‘पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbance) ने मिलकर मौसम का पूरा गणित बिगाड़ दिया है. अगर आप सोच रहे हैं कि अब जैकेट और छाते को अलमारी में बंद करने का वक्त आ गया है, तो जरा ठहरिए, क्योंकि आने वाले कुछ दिन काफी हलचल भरे होने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश: 48 घंटे भारी, ओलों का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से कुदरत अपना रौद्र रूप दिखा रही है. सोमवार को भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं. राजधानी लखनऊ समेत बाराबंकी, हरदोई और उन्नाव में घने बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटे यूपी के लिए बेहद भारी रहने वाले हैं. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, और कानपुर समेत कई जिलों में धूल भरी आंधी और बड़े आकार के ओले गिरने की प्रबल संभावना है. इस बेमौसम मार का सबसे बुरा असर किसानों पर पड़ा है, जिनकी गेहूं, सरसों और आम की फसलें खेतों में बिछ गई हैं.

दिल्ली-NCR: आज ‘मूड स्विंग’ और कल से बारिश

दिल्ली-एनसीआर का मौसम इन दिनों किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं है—कभी अचानक तेज धूप तो कभी ठंडी फुहारें. आज 6 अप्रैल को तो बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रहेगी और पारा 35 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन यह शांति बस तूफान से पहले वाली है. कल यानी 7 अप्रैल से दिल्ली का मिजाज फिर बदलेगा. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू होगा, जो 8 अप्रैल तक जारी रह सकता है. राहत की बात बस ये है कि 9 अप्रैल से मौसम थोड़ा शांत होगा और गर्मी अपना असली रंग दिखाएगी.

हरियाणा और हिमाचल

हरियाणा में भी आज रात से मौसम पलटी मारने वाला है. राजस्थान के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से अंबाला, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 7 और 8 अप्रैल को भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली, चंबा और लाहौल-स्पीति में रविवार दोपहर बाद से ही हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है. पहाड़ों पर गिरती बर्फ की वजह से मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को अप्रैल में भी मार्च जैसी गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है.

बिहार: आंधी और वज्रपात का खतरा

बिहार के लोगों को भी मौसम विभाग ने संभलकर रहने की सलाह दी है. बक्सर, भोजपुर, रोहतास और औरंगाबाद में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है. यहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मुजफ्फरनगर, भागलपुर और पूर्णिया में भी 7 से 9 अप्रैल के बीच धूल भरी आंधी और वज्रपात (बिजली गिरना) की आशंका जताई गई है. गया में तो रविवार रात हुई अचानक बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन आने वाले तीन दिन फिर से भारी पड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘चलिए, जीत जाइए पक्का’… एयरपोर्ट पर जब कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

6 minutes ago

बेटी की शादी में ‘छोटे सरकार’ ने खर्चे करोड़ों! आखिर कहां से कमाते हैं अनंत सिंह?

Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…

17 minutes ago

योगी सरकार की ओटीएस योजना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…

26 minutes ago

ब्रिटिश भारत के पांच विभाजनों की पड़ताल करती सैम डैलरिम्पल की ‘शैटर्ड लैंड्स’ ने जीता केसीबीपी एनआईएफ बुक प्राइज 2026

न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…

28 minutes ago

शेषनाग झील पर JCB का कहर! क्या सड़क बनी तो बिगड़ेगा ईकोसिस्टम? समझिए पूरा मामला

Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…

38 minutes ago

पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर एमपी बीजेपी का बड़ा अभियान, सभी 230 विधानसभाओं में तैनात होंगे सेवा दूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मध्य…

40 minutes ago