Barra Airport
Baraa Airport: आप कल्पना कीजिए कि आप कहीं बाहर गए हैं और आपको वापसी के लिए फ्लाइट पकड़नी है. हालांकि जब आप एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं तो पता चलता है कि हवाई जहाज, जिस हवाई पट्टी (Airstrip/Runway) से उड़ान भरते हैं, वहीं गायब हो गई है.
ये लाइन पढ़कर चौंक गए न आप. चलिए हम आपको ऐसे ही एक एयरपोर्ट के बारे में बताते हैं, जिसकी हवाई पट्टी अचानक गायब हो जाती है और फिर नजर आने लगती है.
ये एयरपोर्ट यूनाइटेड किंगडम (यूके) के स्टॉकलैंड में पड़ता है. इसका नाम Baraa Airport है. इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसका रनवे दिन में कब गायब हो जाए और कब प्रकट हो जाए ये कहा नहीं जा सकता.
Baraa Airport एक छोटा रनवे हवाई अड्डा है, जो स्कॉटलैंड के आउटर हेब्राइड्स में Baraa द्वीप के उत्तरी सिरे पर Traigh Mhòr की विस्तृत उथली खाड़ी में स्थित है. उत्तर अटलांटिक महासागर के तट पर स्थित यह दुनिया का पहला ऐसा एयरपोर्ट है.
इस एयरपोर्ट का रनवे हर दिन गायब हो जाता है और फिर आ जाता है. इसके पीछे कोई डरावनी कहानी नहीं है, बल्कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि द्वीप पर फ्लाइट्स के उतरने के जिए जो रनवे बना है, वो समुद्र तट पर ही बना हुआ है.
दरअसल होता ये है कि ये रनवे दिन में दो या तीन बार समुद्र के पानी में डूब जाता है. इस दौरान हवाई जहाज का उड़ान भर पाना मुश्किल होता है. जब समुद्र की लहरें ज्यादा ऊंची और तेज होती हैं, तो पूरा रनवे ही गायब हो जाता है, जिससे उड़ान भरने या किसी प्लेन के उतरने के लिए तब तक इंतजार करना पड़ता है कि जब तक रनवे फिर से दिखाई न दे.
न्यूज9 की रिपोर्ट के अनुसार, इस एयरपोर्ट से सिर्फ एक उड़ान ग्लासगो के लिए है और इसका संचालन लोगन एयर नाम की एयरलाइन करती है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…