Viral Video: बिहार के ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री अब मोबाइल चोरों के लिए काल बनते जा रहे हैं. ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला बरौनी-कटिहार रेलखंड से सामने आया है जहां एक चोर को चलती ट्रेन की खिड़की से झपट्टा मारना बेहद भारी पड़ गया. मानसी स्टेशन पर जैसे ही इस शातिर चोर ने जनहित एक्सप्रेस की खिड़की से एक यात्री का फोन छीनने की कोशिश की बोगी में बैठे दूसरे मुसाफिरों ने फुर्ती दिखाते हुए उसका हाथ अंदर से कसकर दबोच लिया. इसके बाद जो हुआ उसकी चोर ने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी.
चोर खुद को छुड़ाने के लिए छटपटाता रहा, लेकिन यात्रियों की पकड़ इतनी मजबूत थी कि वह टस से मस नहीं हो सका. इसी हालत में ट्रेन मानसी स्टेशन से खुल गई. प्लेटफॉर्म पर मौजूद चोर के कुछ साथियों ने उसे बचाने की नाकाम कोशिश भी की लेकिन यात्रियों ने हाथ नहीं छोड़ा. नतीजा यह हुआ कि चोर पूरी रफ्तार में दौड़ती ट्रेन की खिड़की के बाहर हवा में लटकता रहा और ट्रेन उसे इसी तरह खींचते हुए अगले स्टेशन खगड़िया तक ले आई. इस खौफनाक सफर के दौरान खिड़की के अंदर से यात्री उस पर लगातार थप्पड़ों की बरसात भी करते रहे.
खिड़की से लटके इस चोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो बीती 9 जुलाई की घटना का बताया जा रहा है. खगड़िया जीआरपी थाना के प्रभारी मोहम्मद अलाउद्दीन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी भागलपुर के नवगछिया का रहने वाला है, जिसका नाम मोहम्मद फखरुद्दीन उर्फ छोटू है. ट्रेन जैसे ही खगड़िया स्टेशन पहुंची यात्रियों ने उसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- सतना स्टेशन पर नशेड़ी का तांडव: पटरी पर गिरा, RPF जवान फिर डंडा छीन शुरू की कुटाई; Video Viral
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…
एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…
UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…