कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन दुनिया की आंखें कुछ ज्यादा ही खुली रहती हैं! खासकर तब, जब मामला कुछ ‘अलग’ हो. सोशल मीडिया के इस दौर में जहां लोग खूबसूरती और परफेक्ट मैच के पीछे भागते हैं, वहीं इंग्लैंड के डेवॉन से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. यह कहानी है 24 साल की कैटलिन हेलियर की, जिनकी लंबाई महज 3 फीट 8 इंच है, लेकिन उनका प्यार आसमान जितना ऊंचा है.
कैटलिन की लाइफ तब चर्चा में आई जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं. उनके पार्टनर उनसे उम्र में 10 साल बड़े हैं और कद में उनसे पूरे 2 फीट लंबे हैं. अब आप खुद सोचिए, जब यह जोड़ी सड़क पर निकलती होगी, तो लोगों की गर्दनें उन्हें मुड़-मुड़कर देखने के लिए मजबूर हो जाती होंगी. डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैटलिन को अपने इस रिश्ते की वजह से प्यार कम और लोगों की ‘जहरीली’ बातों का सामना ज्यादा करना पड़ता है.
कैटलिन के लिए सबसे दुखद बात यह है कि लोग उनके रिश्ते को प्यार से देखने के बजाय उसमें खोट निकालते हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके बॉयफ्रेंड को बुरी तरह ट्रोल करते हैं. कुछ लोग तो यहां तक कह देते हैं कि उनके पार्टनर को ‘छोटी बच्चियां’ पसंद हैं, इसलिए वह कैटलिन के साथ है.
कैटलिन भावुक होकर बताती हैं, “लोग मुझे सलाह देते हैं कि मुझे अपने जैसे दिखने वाले यानी की बौने पुरुषों को ही डेट करना चाहिए. पर क्यों? क्या मेरा छोटा कद मेरी पसंद का हक छीन लेता है?” कई बार तो बात इतनी बढ़ जाती है कि कैटलिन पूरी रात सो नहीं पातीं और फोन पर लोगों की नफरत भरी बातें पढ़कर दुखी होती रहती हैं.
इस अनोखी लव स्टोरी की शुरुआत साल 2022 में हुई थी. कैटलिन को फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली. करीब दो महीने तक उन्होंने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब बातें शुरू हुईं, तो दिल मिल गए. पहली मुलाकात के बाद ही दोनों को अहसास हो गया कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं. कैटलिन का साफ कहना है कि बौनापन कोई रुकावट नहीं है. बौने लोग भी आम इंसानों की तरह ही सपने देखते हैं और उन्हें भी अपनी मर्जी से पार्टनर चुनने का पूरा अधिकार है.
आमतौर पर लोग पूछते हैं कि आगे क्या? लेकिन कैटलिन और उनके पार्टनर ने अपनी जिंदगी के नियम खुद तय किए हैं. कैटलिन कहती हैं कि वह फिलहाल न तो शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं और न ही उन्हें बच्चों की कोई ख्वाहिश है. बस वो फिलहाल ऐसे ही खुश रहना चाहती है.
ये भी पढ़ें: 50 साल पहले ली थी चैन की नींद, आखिर क्यों है मेडिकल साइंस हैरान? जानें रिवा के मोहन की कहानी
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…
महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…
Supreme Court: सेंट्रल विस्टा प्लान में पर्याप्त जगह न मिलने के कारण 135 साल पुरानी…
Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…
Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…