उत्तर प्रदेश

भूत बनकर आई हूं? जिंदा को मारकर रोकी पेंशन, रोती रही विधवा..! फिरोजाबाद में अंधेरगर्दी

Firozabad Widow Pension Case: फिरोजाबाद | उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रशासनिक लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत और सिस्टम दोनों को शर्मसार कर दिया है. यहां एक विधवा बुजुर्ग महिला पिछले दो साल से सरकारी दफ्तरों में अपनी ही ‘सांसों का सबूत’ दे रही है. दरअसल, प्रशासन ने बिना किसी जांच-पड़ताल के इस जीवित महिला को सरकारी दस्तावेजों में ‘मृत’ घोषित कर दिया और उसकी विधवा पेंशन बंद कर दी. अब यह लाचार महिला डीएम चौखट पर न्याय की भीख मांग रही है.

बिना जांच के रोक दी पेंशन (Administrative Negligence in Firozabad)

मामला सदर तहसील के बरकतपुर गांव का है. यहां रहने वाली रामरती के पति नौबतराम की 2008 में मृत्यु हो गई थी. तब से उन्हें जिला प्रोबेशन कार्यालय से विधवा पेंशन मिल रही थी, जो एसबीआई की रामनगर शाखा में आती थी. लेकिन जुलाई 2023 में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने एक तुगलकी फरमान जारी किया. बिना किसी भौतिक सत्यापन के रामरती को फाइलों में मृत दिखा दिया गया और बैंक को आदेश दिया गया कि उनके खाते में पड़ी पेंशन की रकम की रिकवरी की जाए.

सामने खड़ी थी फिर भी मृत माना (Widow Pension Scam Firozabad)

पीड़िता का दर्द यह है कि जब उसे पेंशन रुकने का पता चला तो वह खुद जिला प्रोबेशन अधिकारी के पास पहुंची. उसने अधिकारी के सामने खड़े होकर कहा कि साहब, मैं आपके सामने जिंदा खड़ी हूं, तो मैं मर कैसे गई? लेकिन सिस्टम का दिल नहीं पसीजा. आरोप है कि कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे भगा दिया.

  ये भी पढ़ें: बलरामपुर धर्मांतरण केस: ATS के हत्थे चढ़ा ईदुल इस्लाम, छांगुर बाबा से जुड़े और राज खुलने की उम्मीद

डीएम से लगाई गुहार (Firozabad Probation Office Apathy)

बीते दो सालों से यह बुजुर्ग महिला कभी बैंक तो कभी विकास भवन के चक्कर काट रही है. थक-हारकर अब रामरती ने जिलाधिकारी (DM) को शिकायती पत्र सौंपा है. उन्होंने मांग की है कि लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी रुकी हुई पेंशन ब्याज समेत वापस दी जाए. यह घटना बताती है कि कैसे एक कागजी गलती किसी गरीब के जीवन पर भारी पड़ सकती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago