अजब-गजब

आधी रात को ‘बम’ बना इलेक्ट्रिक टूथब्रश! बिना चार्जिंग के हुआ धमाका, महिला बोली- ‘किस्मत थी कि जिंदा बच गई’

आजकल हम अपनी जिंदगी को आसान बनाने के लिए गैजेट्स पर कुछ ज्यादा ही निर्भर हो गए हैं. सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, इलेक्ट्रॉनिक चीजें हमारे आसपास रहती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस टूथब्रश से आप रोज सुबह अपने दांत साफ करते हैं, वो कभी आपकी जान का दुश्मन भी बन सकता है? सुनने में यह किसी हॉरर फिल्म की कहानी लग सकती है, लेकिन ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक महिला के साथ जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक इलेक्ट्रिक टूथब्रश अचानक ‘बम’ की तरह फट गया, वो भी तब जब वह चार्जिंग पर भी नहीं लगा था.

बाथरूम में पसरा काला धुआं

यह हैरान कर देने वाली घटना 33 वर्षीय शार्लोट बोवर्स के साथ हुई. शार्लोट का कहना है कि वह खुद को बहुत खुशनसीब मानती हैं कि आज वह जिंदा हैं. घटना वाली सुबह जब वह सोकर उठीं और बाथरूम में गईं, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पूरे बाथरूम में काला धुआं भरा हुआ था और दीवारें जलकर काली पड़ चुकी थीं. सिंक के पास रखे उनके इलेक्ट्रिक टूथब्रश के परखच्चे उड़े हुए थे. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि टूथब्रश न तो इस्तेमाल हो रहा था और न ही चार्जिंग पॉइंट से जुड़ा था, फिर भी उसमें इतना जोरदार धमाका हुआ कि घर की बिजली तक गुल हो गई.

स्टील फ्रेम ने बचा ली जान

शार्लोट ने बताया कि उन्होंने यह टूथब्रश करीब आठ महीने पहले खरीदा था और तब से इसमें कोई दिक्कत नहीं आई थी. धमाका इतना शांत था कि रात में सोते समय उन्हें कोई आवाज तक सुनाई नहीं दी, लेकिन उसका असर बाथरूम की दीवारों और छत पर साफ दिख रहा था.

शार्लोट की किस्मत अच्छी थी कि टूथब्रश जिस शीशे के पास रखा था, उसका फ्रेम स्टील का था. उस मेटल फ्रेम ने आग को आगे फैलने से रोक दिया, वरना आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले सकती थी. इस हादसे में उनका एक्सट्रैक्टर फैन पूरी तरह खराब हो गया और बाथरूम को दोबारा ठीक कराने में उन्हें करीब 22-23 हजार रुपये (267 डॉलर) खर्च करने पड़े.

कंपनी का ‘अजीब’ ऑफर

जब शार्लोट ने इस पूरी घटना की शिकायत कंपनी से की और मुआवजे की मांग की, तो कंपनी का जवाब सुनकर वह और भी भड़क गईं. कंपनी ने नुकसान की भरपाई करने के बजाय उन्हें महज 3800 रुपये (46 डॉलर) या एक नया टूथब्रश देने की पेशकश की. शार्लोट का कहना है कि उन्हें अब फ्री का टूथब्रश नहीं चाहिए, बल्कि वह चाहती हैं कि कंपनी उनके असली नुकसान की भरपाई करे. इस खौफनाक अनुभव के बाद उन्होंने कसम खा ली है कि वह अब कभी इलेक्ट्रिक टूथब्रश का इस्तेमाल नहीं करेंगी.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी हैं अकेले? मुंबई के बीच पर शख्स ने खोला ‘दुख सुनने’ का अनोखा स्टार्टअप, जानकर हो जाएंगे दंग

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पुण्यतिथि पर अमित शाह ने महामना मालवीय जी के योगदान को किया याद, कहा- ‘उनका जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा’

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

22 seconds ago

महंगाई की एक और मार! 6 महीने में दूसरी बार महंगा हुआ दूध, अमूल और मदर डेयरी ने 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए दाम

त्योहारों के बाद आम जनता को बड़ा झटका देते हुए अमूल और मदर डेयरी ने…

14 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन: सांबा बॉर्डर पर मिला संदिग्ध ड्रोन, चप्पे-चप्पे पर सर्च ऑपरेशन जारी

Samba Drone Recovery: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ को…

17 minutes ago

देखते रह जाएंगे नजारा… ! दिल्ली में मुनक नहर पर बन गया ‘सुपर हाईटेक’ छठ घाट, BJP अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

दिल्ली के शालीमार बाग स्थित सिंगलपुर गांव के पास मुनक नहर किनारे करीब 11 किलोमीटर…

32 minutes ago

UP Election Strategy: बीजेपी का बड़ा फैसला, इन दिग्गज मंत्रियों और MLC को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति पर…

33 minutes ago

आर्मी पोस्ट जाते वक्त रास्ते में क्या हुआ? किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव मिलने से हड़कंप, ड्रोन से खंगाले जा रहे जंगल

Kishtwar News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार से लापता दो विशेष पुलिस अधिकारियों के…

56 minutes ago