देश

आज 2 बजे संसद में पीएम मोदी का ईरान युद्ध पर ‘महा-संबोधन’, वॉर के बीच ईरान से लेकर अमेरिका तक पूरी दुनिया की रहेगी नजर

PM Modi Iran US war speech: मिडिल ईस्ट में मचे कोहराम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में देश और दुनिया को संबोधित करेंगे. 28 फरवरी से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध अब अपने सबसे खतरनाक मोड़ पर है और ऐसे में भारत का पक्ष वैश्विक राजनीति की दिशा तय कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक, आज होने वाले सम्बोधन में पीएम मोदी न केवल भारत की ‘एनर्जी सिक्योरिटी’ (तेल-गैस सप्लाई) पर बोलेंगेन बल्कि युद्ध को लेकर भारत का कड़ा और स्पष्ट रुख भी विश्व बिरादरी के सामने रख सकते हैं.

वहीं बताते चलें कि इससे पहले ईरान की इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जारी जंग से पैदा हुए हालात पर पीएम मोदी ने रविवार शाम सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी.

‘होर्मुज ब्लॉक’ से उत्पन्न गैस संकट पर बोलेंगे

दरअसल ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को ब्लॉक कर वैश्विक शिपिंग रूट को संकट में डाल दिया है. भारत अपनी जरूरत का 47% एलपीजी (LPG) अकेले कतर से मंगाता है और हाल ही में वहां की रिफाइनरी पर हमले ने भारत की चिंता बढ़ा दी है.

बता दें कि बीती रात CCS की बैठक में खाद (Fertilizer) संकट पर भी गंभीर मंथन हुआ है, क्योंकि खरीफ सीजन सिर पर है और खाद की कमी सीधे किसानों और खाद्य सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है. इससे पहले सरकार ने ‘Essential Commodities Act’ लागू कर कालाबाजारी पर पहले ही नकेल कस दी है.

यह भी पढ़ें: लाल किला धमाके पर का बड़ा एक्शन: श्रीनगर-हंदवाड़ा में 12 ठिकानों पर छापेमारी, व्हाइट-कॉलर आतंकी नेटवर्क निशाने पर

मिडल ईस्ट में फंसे भारतीयों पर देंगे डाटा?

पश्चिम एशिया में करीब 90 लाख भारतीय रहते हैं. युद्ध के मैदान में फंसे इन नागरिकों की सुरक्षित वापसी और वहां मौजूद भारतीय निवेश की सुरक्षा पीएम मोदी की प्राथमिकता है. 12 मार्च को पीएम ने इस युद्ध को ‘राष्ट्रीय चरित्र’ की परीक्षा बताया था.

आज संसद में वे ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) और सचिवों के उस विशेष समूह की घोषणा भी कर सकते हैं, जो 24×7 इस संकट की निगरानी करेगा. अमेरिका से लेकर मिडिल ईस्ट के देशों तक, हर कोई यह देखना चाहता है कि ‘दुनिया का मित्र’ कहलाने वाला भारत इस महायुद्ध को रोकने के लिए क्या फॉर्मूला पेश करता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

5 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago