फैक्ट चेक

क्या जून में रिलीज होगी ‘धुरंधर 3’? जानें क्या है वायरल पोस्ट के पीछे का सच

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर किसी सुनामी की तरह दौड़ रही है. फिल्म ने महज तीन दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. लेकिन इस जबरदस्त सफलता के शोर के बीच सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा ने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म का तीसरा हिस्सा यानी ‘धुरंधर 3’ इसी साल जून में रिलीज होने वाला है. सोशल मीडिया पर छिड़ी इस बहस ने सबको चौंका दिया है, लेकिन क्या वाकई आदित्य धर इतनी जल्दी अगला पार्ट लाने वाले हैं? आइए जानते हैं.

क्या है दावा?

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसे फिल्म के ‘पोस्ट-क्रेडिट सीन’ का हिस्सा बताया जा रहा है. इस तस्वीर में बड़े-बड़े अक्षरों में ‘धुरंधर: द फाइनल चैप्टर’ लिखा है और नीचे रिलीज की तारीख ’14 जून 2026′ दर्ज है. इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच खलबली मच गई, क्योंकि ‘धुरंधर 2’ अभी 19 मार्च 2026 को ही पर्दे पर आई है. लोगों को लगा कि शायद मेकर्स ने ‘बाहुबली’ या ‘पुष्पा’ की तरह चुपके से अगले पार्ट की शूटिंग भी पूरी कर ली है और वे महज तीन महीने बाद ही इसे रिलीज कर देंगे.

क्या है सच?

असल में ‘धुरंधर 2’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में ऐसी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. फिल्म देखने वाले दर्शकों ने पुष्टि की है कि स्क्रीन पर ऐसा कोई पोस्टर या तारीख नहीं दिखाई गई. दरअसल, वायरल हो रही ये तस्वीर पूरी तरह से फर्जी है. इसे कुछ शरारती तत्वों ने एडिटिंग टूल्स की मदद से तैयार किया है ताकि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरे जा सकें.

मेकर्स की ओर से क्या है अपडेट?

फिलहाल निर्देशक आदित्य धर या फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की ओर से ‘धुरंधर 3’ की रिलीज डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. रणवीर सिंह अभी अपनी इस फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं और इतनी जल्दी किसी अगले पार्ट का आना नामुमकिन सा लगता है. किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को तैयार करने में सालों का वक्त लगता है, ऐसे में 3 महीने के भीतर अगला पार्ट रिलीज होने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है.

ये भी पढ़ें: क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारत से मांगी सैन्य मदद? जानें सोशल मीडिया पर वायरल दावे का सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago