Etah SBI Branch Locked: एटा/सुधीर कुमार: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज कस्बे में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुख्य शाखा के गेट पर बैंक अधिकारियों के बजाय मकान मालिक का ताला लटका मिला. मकान मालिक का आरोप है कि बैंक पिछले 38 महीनों से किराए का भुगतान नहीं कर रहा है. बैंक की इस ‘कंगाल’ कार्यप्रणाली से तंग आकर गृह स्वामी ने यह सख्त कदम उठाया, जिससे हजारों ग्राहकों के लेनदेन पर संकट खड़ा हो गया है.
मकान मालिक रमेश चंद और उनके साझेदार सुशील कुमार गुप्ता के अनुसार, बैंक के साथ वर्ष 2008 में 10 साल का एग्रीमेंट हुआ था. उस समय 50,000 रुपये प्रति माह किराया तय किया गया था. साल 2018 में यह एग्रीमेंट समाप्त हो गया, जिसके बाद उम्मीद थी कि नया अनुबंध होगा. लेकिन आरोप है कि पिछले 3 वर्ष और 2 महीनों (38 महीने) से बैंक ने फूटी कौड़ी भी किराए के रूप में नहीं दी है.
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने बैंक अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया. जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो अधिवक्ता अंकित प्रताप सिंह के माध्यम से अंतिम कानूनी नोटिस भेजा गया. इसके बावजूद बैंक प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. अंततः थक-हारकर मकान मालिक ने मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया और ताला लगाकर चाबी अपने पास रख ली.
सुबह जब बैंक कर्मचारी और सैकड़ों ग्राहक काम के लिए पहुँचे, तो ताला देखकर दंग रह गए. पेंशनभोगियों से लेकर व्यापारियों तक को बैरंग वापस लौटना पड़ा. मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीगंज थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने हस्तक्षेप किया है. पुलिस का कहना है कि बैंक प्रबंधन और मकान मालिक, दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है ताकि बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकाला जा सके और बैंकिंग सेवाएं बहाल हों.
ये भी पढ़ें: बंगाल में ‘खेला’ शुरू! रातों-रात दीदी के गढ़ में EC की स्ट्राइक, दिल्ली में शिकायत लेकर पहुंची BJP
एसबीआई जैसी प्रतिष्ठित संस्था द्वारा इतने लंबे समय तक किराए का भुगतान न करना प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण है. फिलहाल, अलीगंज की इस शाखा में सन्नाटा पसरा है और चाबी मकान मालिक के पास है. यह मामला सबक है कि सरकारी या निजी, अनुबंधों का सम्मान करना सभी के लिए अनिवार्य है. अब देखना होगा कि बैंक बकाया राशि का भुगतान कब तक करता है.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…